विशेषअजब ग़जब

आप प्यार के लिए तैयार हैं या नहीं इसका पता लगायें इन बातों से, जानें

प्यार एक बहुत ही खुबसूरत और पवित्र अहसास होता है। जीवन में हर व्यक्ति इस अनोखे अहसास से एक ना एक बार परिचित जरुर होता है। बिना प्यार के किसी का भी जीवन बेरंग सा लगता है। जब जीवन में प्यार होता है तो व्यक्ति का जीवन खुशियों से भरा हुआ होता है। प्यार एक ऐसा अहसास है जिसे आप शब्दों से बयाँ नहीं कर सकते हैं, इसे केवल महसूस किया जा सकता है।

पहली बार प्यार में पड़ने पर कर देते हैं ये गलतियाँ:

प्रेम के बारे में अनेकों कवियों ने कवितायेँ लिखी हैं। उन्हें पढ़ने के बाद अहसास होता है कि प्रेम हमारी सोच से भी कहीं ज्यादा खुबसूरत होता है। हर व्यक्ति जीवन में कभी ना कभी किसी के प्रेम में पड़ता है। लेकिन अक्सर पहली बार प्यार में पड़ने वाले कुछ गलतियाँ कर देते हैं। इन गलतियों की वजह से बाद में उन्हें काफी पछताना पड़ता है। इसलिए अगर आप भी पहली बार प्यार में पड़ रहे हैं तो खुद से एक बार ये सवाल पूछ लें, ताकि बाद में आपको पछताना ना पड़े।

खुद से पूछें ये सवाल:

*- क्या आप प्यार के लिए हैं तैयार?

जब इंसान किसी के साथ प्यार में होता है तो उसके ऊपर दुगुनी जिम्मेदारी आ जाती है। आप इस जिम्मेदारी को निभाने के लिए मानसिक रूप से तैयार हैं या नहीं, इसका पता आप एक बार प्रेम में जाने से पहले ही कर लें। इससे आपको बाद में पछताना नहीं पड़ेगा।

*- कैसा चाहते हैं आप जीवनसाथी?

कुछ लोगों को यह पता ही नहीं होता है कि उन्हें किस तरह का पार्टनर चाहिए। अच्छा यही होता है कि आप किसी से प्रेम करने से पहले यह निश्चित कर लें कि आपको कैसा जीवनसाथी चाहिए।

*- क्या आप जानते हैं खुद को?

कुछ लोगों को यही नहीं पता होता है कि उन्हें क्या चीजें पसंद हैं और किस चीज पर उन्हें सबसे ज्यादा गुस्सा आता है। जब आप खुद के बारे में ही यह सब नहीं जानते हैं तो अपने पार्टनर के बारे में कैसे जन पायेंगे। इसलिए प्रेम में पड़ने से पहले खुद को जान लें।

*- क्या आप बोलते हैं सॉरी?

कुछ लोगों के अन्दर एक अलग तरह की ही अकड़ होती है। वह खुद की गलती होने पर भी उसे नहीं स्वीकारते हैं और कभी सॉरी नहीं बोलते हैं। अगर आपके अन्दर भी यह आदत है तो इसका मतलब आप अभी किसी से प्रेम के लिया तैयार नहीं हैं।

*- क्या आप करते हैं समानता में विश्वास?

अगर आप लड़का और लड़की को एक सामान समझते हैं तो आप अपने पार्टनर को भी बराबरी का दर्जा दे पाएंगे और उसकी इज्जत कर पाएंगे। अगर आप समानता में विश्वास नहीं करते हैं तो यह रिश्ता आपके लिए है की नहीं।

Related Articles

Back to top button