विशेष

नहीं देखा होगा बाढ़ का इतना भयावह मंजर, बिहार बाढ़ में पुल के साथ बहे तीन लोग

देश में इस समय प्राकृतिक आपदाओं का कहर टूट पड़ा है। देश के कई इलाकें हैं जो इस समय बाढ़ की चपेट में हैं। कुछ दिनों पहले गुजरात में भयानक बाढ़ का मंजर देखने को मिल रहा था। अब बारी है बिहार में बाढ़ की। बिहार के साथ-साथ पूर्वोत्तर के भी कुछ राज्य बाढ़ की चपेट में हैं। बाढ़ की समस्या से लोगों का जीना दुस्वार हो गया है।

अब तक 119 लोग गँवा चुके हैं अपनी जान:

आपको बात दें बिहार में लगभग हर साल बाढ़ की समस्या लोगों को झेलनी पड़ती हैं। अब तक बिहार में बाढ़ से लभग 119 लोगों ने अपनी जान गँवा दी है। इस बाढ़ की वजह से लाखों लोग बेघर हो गए हैं। हाल ही में बिहार बाढ़ का भयावह मंजर सोशल मीडिया पर भी देखने को मिला है। यकीन मानिये इतना भयावह मंजर आपने पहले कभी नहीं देखा होगा।

जान हथेली पर रखकर कर रहे थे पुल पार करने की कोशिश:

बताया जा रहा है कि भयानक बाढ़ का यह वीडियो बिहार के अररिया जिले का है। इस वीडियो में आप साफ़ तौर पर देख सकते हैं कि पुल के किनारे का हिस्सा पूरी तरह से बाढ़ से छतिग्रस्त हो गया है। पुल पर खड़े दर्जनों लोगों को यह उम्मीद थी कि पुल का बचा हुआ हिस्सा कभी भी बाढ़ की चपेट में आकर बह जायेगा। इसके बावजूद लोग जान हथेली पर रखकर पुल पार करने की कोशिश कर रहे थे।

माना करने के बावजूद नहीं मानें लोग:

कुछ दूरी पर खड़े लोग ऐसा करने से लोगों को माना भी कर रहे थे, लेकिन लोग कहाँ मानने वाले थे। सबको कौन बनेगा खतरों का खिलाड़ी वाला पल याद आ रहा था। एक दुसरे को देखकर लोग खोखले हो चुके पुल को दौड़ते हुए पार करने की कोशिश में लगे हुए थे, तभी भयावह हादसा हो गया। पहले कुछ लोगों ने सफलता पूर्वक पुल पार कर लिया।

महिला अपने दो बच्चों के साथ बह गयी बाढ़ की तेज धार में:

लोगों को आसानी से पुल पार करते देख एक महिला भी अपने दो बच्चों के साथ पुल पार करने की कोशिश करने लगी। लेकिन ऊपर वाले को इनका पुल पार करना मंजूर नहीं था और तीनों बाढ़ की चपेट में आ गए। तीनों जान पानी की तेज लहर में बहकर कहीं दूर चले गए। वहाँ मौजूद लोग जबतक इनकी जान बचाते यह तेज बहाव की वजह से काफी आगे निकल चुके थे। दो दिनों बाद इनके शव बरामद किये गए।

वीडियो देखें:

Related Articles

Back to top button