धार्मिक

आज खास नक्षत्र संयोग के साथ बन रहे दो शुभयोग, इन राशियों को मिलेगा शुभफल, मुरादें होगी पूरी

मनुष्य अपने जीवन के उतार-चढ़ाव को लेकर काफी चिंतित और दुविधा में फंसा रहता है, ज्योतिष के जानकारों के अनुसार जो भी मनुष्य के जीवन की परिस्थितियों में बदलाव आते हैं इसके पीछे ग्रहों की चाल मुख्य जिम्मेदार मानी गई है, ग्रहों की लगातार बदलती चाल आपके जीवन को प्रभावित करता है, इसके साथ-साथ कामकाज पर भी प्रभाव देखने को मिलता है, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आज दो शुभ योग यानी व्यतीपात योग और त्रिपुष्कर योग बन रहा है, इसके साथ ही खास नक्षत्र का संयोग बन रहा है, जिसकी वजह से ऐसी कुछ राशियों के लोग हैं जिनको शुभ फल की प्राप्ति होगी और इनकी मनोकामनाएं बहुत ही जल्द पूरी हो सकती है, आखिर किन राशियों को शुभ फल मिलेगा, इसकी जानकारी आप राशि अनुसार जानिए।

ये भी पढ़ें:शुक्र हुए मार्गी, किन राशियों का पलटेगा भाग्य, कौन होगा मालामाल, जानिए 12 राशियों का हाल

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले व्यक्ति मानसिक बीमारी की वजह से काफी दुखी रह सकते हैं। आप अपने कामकाज में सफलता हासिल करने की पूरी कोशिश करेंगे। आपको अपनी किस्मत का सहयोग ना मिलने की वजह से कामकाज में दिक्कत महसूस हो सकती है। जीवन साथी की सहायता मिलेगी। आप अपने परिवार के लोगों के साथ अच्छा वक्त व्यतीत करने की कोशिश करेंगे। आपकी किसी महत्वपूर्ण योजना में बाधा उत्पन्न होने की संभावना बन रही है। आपको अपने कामकाज के प्रति सचेत रहना होगा अन्यथा भारी नुकसान से गुजरना पड़ सकता है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले व्यक्ति अपनी जिंदगी में बेहतरीन अवसर प्राप्त कर सकते हैं। लेन-देन के कामों में आपको अच्छा लाभ मिलेगा। कार्यस्थल में उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। अचानक आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है, जो आपके घर परिवार को काफी खुशी देगी। प्यार के रिश्ते मजबूत रहेंगे। आप अपनी बुद्धिमानी से कामकाज की योजनाओं में लगातार सफलता हासिल करेंगे। कार्यक्षेत्र की परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगीं।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि के व्यक्तियों को धन संबंधित मामलों में सतर्क रहना होगा अन्यथा आपकी आर्थिक हालत खराब हो सकती है। छात्रों को पढ़ाई में ध्यान केंद्रित करना कठिन हो सकता है। आप अपने किसी पुराने मित्र से मुलाकात कर सकते हैं। बच्चों की तरफ से चिंता उत्पन्न होने की संभावना बन रही है। माता-पिता का स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। आप किसी की बातों में ना आए। जीवनसाथी के व्यवहार से आप थोड़े दुखी महसूस कर सकते हैं। सामाजिक कार्यों में आप सक्रिय रहेंगे।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले व्यक्तियों का आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। आप कार्य क्षेत्र में तेजी से सफलता हासिल करेंगे। आप अपने कामकाज में कुछ नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं जिससे आपको लाभ मिलेगा। आप अपने अच्छे स्वभाव से लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर सकते हैं। घर परिवार में खुशियां बनी रहेंगी। आपकी योजनाएं कारगर साबित हो सकती है। वाहन सुख की प्राप्ति होने की संभावना बन रही है। धार्मिक क्रियाकलापों की तरफ आपका रुझान बढ़ सकता है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले व्यक्ति अपनी आर्थिक स्थिति पर ध्यान दें क्योंकि फिजूलखर्ची होने की वजह से आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है। आप अपने घर परिवार के लोगों की खुशी का पूरा ध्यान देंगे। जीवन साथी एक दूसरे को अच्छी तरह समझ सकते हैं। कामकाज के दबाव की वजह से आप थोड़े व्यस्त हो सकते हैं परंतु आप समय निकाल कर अपने घर परिवार के लोगों के साथ अच्छा पल व्यतीत करेंगे। कुछ मामलों में किस्मत के सितारे साथ दे सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि के व्यक्ति अपने किसी पुराने निवेश का अच्छा लाभ प्राप्त करेंगे। घर परिवार की आर्थिक स्थिति बेहतर बनेगी। आप अपने जीवन की समस्याओं का समाधान करने में सफल हो सकते हैं। बच्चों की तरफ से परेशानियां कम होंगी। कार्यस्थल में बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। शाम के समय आप अपने किसी खास मित्र के साथ सैर सपाटे पर जा सकते हैं। अचानक आपके जीवन में कुछ अच्छी घटनाएं हो सकती है जो आपके अंदर नया बदलाव लेकर आएँगी।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि के लोग अपने आहार पर काबू रखें अन्यथा स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां बढ़ सकती हैं। घर परिवार के किसी मामले को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। यदि आप कोई साझेदारी में नया काम शुरू करते हैं तो उसका आपको अच्छा फायदा मिल सकता है। आप कुछ जरूरतमंद लोगों की सहायता कर सकते हैं। किसी महत्वपूर्ण कार्य में अनुभवी लोगों की सलाह आपके बेहद काम आने वाली है। विवाह योग्य लोगों के विवाह की चर्चा चलेगी। आपको अपने खर्चों पर थोड़ी नजर रखने की आवश्यकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले व्यक्ति अपने घर परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने में सफल हो सकते हैं। अचानक आपको आर्थिक लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। सगे संबंधियों से मिलना जुलना हो सकता है। प्रेम जीवन अच्छा व्यतीत होगा। खानपान में रुचि बढ़ सकती है। आपकी सकारात्मक सोच कार्य क्षेत्र में अपार सफलता दिलाने में मदद कर सकती है। काम के सिलसिले में की गई यात्रा फायदेमंद रहने वाली है। जीवनसाथी से मतभेद दूर होंगे।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले व्यक्तियों को सावधान रहना होगा। अचानक आपके जीवन में समस्याएं उत्पन्न हो सकती है। जिससे मन में अशांति बनी रहेगी। घर परिवार के किसी सदस्य से कहासुनी होने की संभावना बन रही है। आप अपनी वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। आप बेकार की गतिविधियों में अपना समय व्यर्थ मत कीजिए। आप कुछ मामलों में अपने आपको फंसा हुआ महसूस करेंगे। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में दिक्कत हो सकती है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले व्यक्ति खुद को शारीरिक रूप से कमजोर महसूस कर सकते हैं। कार्यस्थल में कामकाज का दबाव अधिक रहेगा। आपको अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। आप अपने परिवार के लोगों के सहयोग से कोई नया व्यवसाय आरंभ कर सकते हैं। जिसका आगे चलकर शुभ नतीजा मिल सकता है। भाई बहनों के साथ अच्छे संबंध रहेंगे। आप किसी महत्वपूर्ण योजना में अधिक मेहनत करेंगे। कानूनी मामलों से आपको दूर रहने की आवश्यकता है। दोस्तों के बीच चल रहे मतभेद दूर हो सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले लोगों का समय खास रहेगा। आपके अच्छे स्वभाव की तारीफ हो सकती है। आपके द्वारा की गई भागदौड़ का अच्छा परिणाम मिलेगा। दोस्तों के साथ आप खुशी भरे पल व्यतीत करेंगे। घर में अचानक मेहमानों का आगमन हो सकता है जिससे घर परिवार का माहौल खुशनुमा बनेगा। धन संबंधित मामलों में भाग्य का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। किसी करीबी से आपको महंगा उपहार मिल सकता है। आपके द्वारा की गई यात्रा फायदेमंद रहने वाली है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले व्यक्ति मानसिक रूप से सुकून महसूस करेंगे। आपका रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना बन रही है। सामाजिक गतिविधियां मजेदार रहेंगीं। नए लोगों से जुड़ने का मौका मिल सकता है। कार्यस्थल में आपको तरक्की मिल सकती है। घर परिवार में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। जीवन साथी के साथ आपके रिश्ते बेहतर रहेंगे। आप अपने वैवाहिक जीवन का पूरा आनंद लेने वाले हैं।

ये भी पढ़ें:सालो बाद राहु-केतु का इन राशियों पर रहेगा शुभ असर, भाग्य में बड़े बदलाव के मिल रहे संकेत

Related Articles

Back to top button