धार्मिक

वर्षो बाद कुछ राशियों पर लक्ष्मी-कुबेर हुए मेहरबान, मिलेगा धन-संपत्ति सुख, जीवन गुजरेगा खुशहाल

ग्रहों की चाल की वजह से कभी मनुष्य का जीवन परेशानियों भरा रहता है तो कभी जीवन में खुशियां आती है. समय के साथ-साथ ग्रहों के प्रभाव भी मनुष्य के जीवन पर अलग-अलग पड़ते हैं. यह ग्रहों की चाल के आधार पर निर्धारित होती है कि व्यक्ति को कैसा फल मिलेगा. अगर आपकी राशि में ग्रहों की चाल ठीक है तो इसकी वजह से जीवन की समस्या कम होती है. परंतु ग्रहों की चाल ठीक ना होने के कारण जीवन में परेशानियां आने लगती है. ग्रहों में होने वाला बदलाव समय के साथ-साथ शुभ योग का निर्माण भी करता है. जिससे सभी 12 राशियां प्रभावित होती है. आपको बता दें कि सालों बाद कुछ राशियों के लोगों के ऊपर धन की देवी माता लक्ष्मी और कुबेर देवता मेहरबान हुए हैं. इन राशियों के लोगों को धन संपत्ति का सुख मिलेगा और यह अपना जीवन आनंद दायक व्यतीत करेंगे. तो चलिए जानते हैं इन भाग्यशाली राशियों के बारे में।

ये भी पढ़े:जब ओडिशा में अचानक से दिखने लगा 500 साल पुराना भगवान विष्णु मंदिर का शिवाला

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले व्यक्तियों को अपनी सरकारी परियोजनाओं में काम करते हुए महत्वपूर्ण वित्तीय लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। परंतु आप आंख मूंदकर किसी भी अनजान व्यक्ति के ऊपर भरोसा ना करें। अटका हुआ पैसा आपको वापस मिल सकता है। आप शारीरिक रूप से बेहतर महसूस करेंगे। मानसिक चिंताएं कम हो सकती हैं। आपको पुरानी योजनाओं का अच्छा नतीजा मिलेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले लोग किसी लाभप्रद यात्रा पर जा सकते हैं। बैंक से जुड़े हुए कामों में आपको लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होने की संभावना बन रही है। घर परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। बड़े भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद दूर हो सकते हैं। आप अपनी सभी परिस्थितियों का समाधान ठंडे दिमाग से करेंगे। व्यापार में अच्छा फायदा मिल सकता है। आप सामाजिक क्षेत्र में अधिक सक्रिय रहेंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले व्यक्ति व्यर्थ के कामों से दूर रहें अन्यथा आपको अपने किसी महत्वपूर्ण कार्य में निराशा हाथ लग सकती है। कारोबार में आपको मिलाजुला फल मिलेगा। भविष्य की योजनाओं पर सोच विचार कर सकते हैं। आपकी सेहत में कमजोरी आ सकती है इसलिए आप अपने खान-पान का संतुलन बनाए रखें। जीवन साथी के साथ प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। आप कहीं पूंजी निवेश करने या फिर नए व्यवसाय करने की योजना बना सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले व्यक्ति अपने मेहनत के बलबूते पर अच्छा परिणाम हासिल करेंगे। आप किसी विशेष योजना में अपनी किस्मत आजमाने का प्रयास करेंगे जो आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। कार्यस्थल की कठिन परिस्थितियां दूर होंगी। आपको अपनी मेहनत का उम्मीद से अधिक लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। आपको सफलता के मार्ग में जो भी परेशानियां उत्पन्न हो रही थी उनसे छुटकारा मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। पैसों से जुड़े हुए मामलों में आपको बेहतर फायदे मिलने के योग बन रहे हैं।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले व्यक्ति कोई भी महत्वपूर्ण कदम उठाने से पहले सोच विचार अवश्य करें। आपको अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना होगा। कार्यस्थल में आप अन्य लोगों के कार्यों में हस्तक्षेप मत कीजिए। कुछ पुरानी बातों को लेकर मानसिक चिंताएं उत्पन्न हो सकती है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। आपके द्वारा किए गए प्रयासों की प्रशंसा हो सकती है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले व्यक्ति अपने मित्रों की सहायता से अपने कामकाज में सफलता हासिल करेंगे। आप किसी भी कार्य को लेकर अति उत्साहित ना हो अन्यथा आपका कार्य बिगड़ सकता है। पिछले कुछ प्रयासों की वजह से आपको धन लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। यदि आप कहीं निवेश करते हैं तो उसका आपको अच्छा फल मिलेगा। आप अपनी बुद्धिमानी से कामकाज की सभी समस्याओं का निपटारा कर सकते हैं। पारिवारिक जिम्मेदारियां आप ठीक प्रकार से पूरा करेंगे। मानसिक रूप से आप शांत महसूस करेंगे।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले व्यक्ति अपने घर परिवार के किसी सदस्य से खुशखबरी प्राप्त कर सकते हैं। घर परिवार के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। कार्यस्थल में बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। व्यापार से जुड़े हुए लोग अपने भागीदारों की सहायता से अच्छा फायदा प्राप्त कर सकते हैं। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आपको मानसिक शांति मिलेगी। जीवनसाथी की सलाह आपके काम आ सकती है। आप अपने कामकाज से काफी संतुष्ट रहने वाले हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले व्यक्ति अपना जीवन आनंद दायक व्यतीत करेंगे। जानकार लोगों के सहयोग से आपको अच्छा फल मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आप कुछ नए प्रयोग करेंगे। जिसका आपको अच्छा फायदा मिलने वाला है। कुछ जरूरतमंद लोगों की सहायता करने का मौका मिलेगा। कार्यस्थल में आपके अच्छे कामकाज के लिए पुरस्कृत किया जा सकता है। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। प्रभावशाली लोगों से जुड़ने का मौका मिल सकता है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले लोगों को लंबे समय से चले आ रहे आर्थिक प्रयासों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। आपको कोई कीमती उपहार मिल सकता है। कोई पुराना वाद-विवाद दूर होने की वजह से आप काफी सुकून महसूस करेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। शिक्षकों का पूरा सहयोग मिलेगा। आप परिवार के लोगों के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। बेरोजगार लोगों को अच्छी नौकरी मिल सकती है। कार्यस्थल का वातावरण आपके पक्ष में रहने वाला है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले व्यक्तियों का समय मध्यम रूप से व्यतीत होगा। आप अपने रिश्तो पर पूरा ध्यान देंगे। कुछ जरूरी कार्यों में प्रतिभाशाली लोगों की सहायता मिल सकती है जिससे आपका मुनाफा अच्छा रहेगा। घर परिवार के किसी सदस्य से किसी बात को लेकर बहस बाजी होने की संभावना बन रही है। आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा। आप अपनी मेहनत जारी रखें आपको कामकाज में सफलता अवश्य प्राप्त होगी। आपको अपने लक्ष्य पर ध्यान देने की जरूरत है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले व्यक्तियों के जीवन की स्थितियां सुधर सकती है। कोर्ट कचहरी के कामों में आपको विजय हासिल होगी। बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिलने की संभावना बन रही है। महत्वपूर्ण कार्यों में आपको अच्छा लाभ मिलेगा। सामाजिक गतिविधियों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आप अपनी मधुर वाणी से लोगों को काफी प्रभावित कर सकते हैं। घर परिवार की वित्तीय स्थिति मजबूत बनेगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले व्यक्ति अपनी सोच सकारात्मक रखे। आपको किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा अन्यथा यात्रा के दौरान आपको बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। घर परिवार का माहौल ठीक रहने वाला है। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा। कुछ क्षेत्रों से आपको अच्छे फायदे मिलने के योग बन रहे हैं। आप अपने कामकाज पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं।

ये भी पढ़े:शुक्र हुए मार्गी, किन राशियों का पलटेगा भाग्य, कौन होगा मालामाल, जानिए 12 राशियों का हाल

Related Articles

Back to top button