धार्मिक

इन 5 राशियों को धन लाभ के हैं प्रबल योग, मां संतोषी दूर करेंगी जीवन के दुख

मनुष्य का जीवन ग्रह-नक्षत्रों की बदलती चाल की वजह से प्रभावित होता रहता है, समय के अनुसार व्यक्ति के जीवन में जो भी परिस्थितियां उत्पन्न होती है उसके पीछे मुख्य कारण राशि में ग्रहो की स्थिति है, अगर राशि में ग्रहों की चाल ठीक है तो इसकी वजह से व्यक्ति को अपनी योजनाओं में सफलता मिलती है और हर क्षेत्र में इनको बेहतर नतीजे मिलते हैं, परंतु ग्रहों की चाल ठीक ना हो तो नौकरी, व्यापार, जीवन में बहुत सी परेशानियां उत्पन्न होने लगती है, आपको बता दें कि कुछ राशियों के लोगों के ऊपर मां संतोषी की दया दृष्टि बनी रहेगी और इनके जीवन के दुख दूर हो सकते हैं, इन राशियों के लोगों को धन लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले लोग कोई नया कामकाज शुरू कर सकते हैं। जिसमें आपको मनचाही सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। आप अपने कार्य क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। घर परिवार के लोगों के बीच संबंध मजबूत बनेंगे। आप किसी बड़ी योजना की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। आपके द्वारा की गई कोशिश का अच्छा नतीजा मिलेगा। आप अपने दुश्मनों पर हावी रहेंगे। सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ सकती है। प्यार के मामले में समय बेहद शुभ रहने वाला है। आप अपने लव पार्टनर के साथ बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे। निजी जीवन की परेशानियां दूर होंगी। आपका साथी आपको ठीक प्रकार से समझेगा। कठिन से कठिन स्थिति को भी आप सुलझाने में कामयाब हो सकते हैं। आप सामाजिक क्षेत्र में अधिक सक्रिय रहेंगे। व्यापार में तेजी से गति बढ़ सकती है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले व्यक्ति कुछ हद तक धर्म-कर्म के प्रति अधिक रूचि दिखाने वाले हैं। आप धार्मिक गतिविधियों में शामिल हो सकते हैं। परिवार के लोगों के साथ आप किसी तीर्थ स्थल की यात्रा पर जाने का प्रोग्राम बनाएंगे। जरूरी कामकाज में आपको बेहतर नतीजे मिलने वाले हैं। आप अपने जीवन में कुछ अच्छा हासिल कर सकते हैं। आप अपनी महत्वपूर्ण योजनाओं पर गंभीरता से सोच विचार करेंगे। आप किसी भी प्रकार के वाद विवाद को बढ़ावा ना दें। हर मामले का समाधान आप ठंडे दिमाग से कीजिए। आपकी शारीरिक क्षमता में बढ़ोतरी होगी। कामकाज में आप खूब मेहनत करेंगे। खानपान में रुचि बढ़ सकती है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले व्यक्ति अपने आपको काफी बेचैन महसूस करेंगे। आप अपने कामकाज से नाखुश हो सकते हैं। किसी प्रिय व्यक्ति से नोकझोंक होने की संभावना बन रही है। जिससे आपका मन काफी हताश रहेगा। घर परिवार में समस्याएं उत्पन्न हो सकती है। इसलिए आपको पारिवारिक मामलों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। आप अपने मित्रों के साथ कुछ जरूरी कामकाज की योजना बना सकते हैं। जो आने वाले समय में आपके लिए बेहतर साबित होंगे। जीवन शैली में बदलाव आने की संभावना बन रही है। आप बाहर के खानपान से दूर रहे। प्रेमी वर्ग के लोगों का समय मिला जुला रहने वाला है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले व्यक्तियों का समय अति सुंदर रहेगा। मां संतोषी के आशीर्वाद से आपका सुंदर व्यक्तित्व दूसरों को आकर्षित करेगा। आप कुछ नया करने में सफल हो सकते हैं। आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। आप अपने मजबूत आत्मविश्वास के साथ हर मुकाम हासिल कर सकते हैं। कार्यस्थल में बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। प्रेम संबंधित मामलों में आपको सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। आप अपने हर रिश्ते को आगे बढ़ाने में सफल हो सकते हैं। पारिवारिक वातावरण खुशहाल बना रहेगा। मित्रों से कोई कीमती उपहार मिल सकता है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले व्यक्ति अपना समय मिलाजुला व्यतीत करेंगे। आप अपने भविष्य की योजनाओं पर काफी सोच विचार कर सकते हैं। बच्चों की जरूरतों के पीछे अधिक धन खर्च होने की संभावना बन रही है। अचानक पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। जिससे आप काफी खुश रहेंगे। आपको अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। कामकाज का भार अधिक होने के कारण आपके स्वास्थ्य में कमजोरी महसूस होगी।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले लोग अपनी व्यस्त दिनचर्या से समय निकालकर अपने घर परिवार के लोगों के साथ वक्त व्यतीत करने की कोशिश करेंगे। आपको अपने किसी महत्वपूर्ण कार्य को लेकर चिंता बढ़ सकती है। कार्यस्थल में आपको अधिक भागदौड़ करनी पड़ेगी। आप बड़े अधिकारियों के साथ किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर बातचीत कर सकते हैं। आपको अपनी मेहनत का बेहतर नतीजा मिलने के योग बन रहे हैं। मानसिक शांति बनी रहेगी। ईश्वर की भक्ति में आपका पूरा मन लगेगा। घर परिवार के लोगों की पूरी सहायता मिल सकती है। इस राशि के लोग संतान के स्वास्थ्य को लेकर थोड़े चिंतित रहेंगे। जिस परियोजनाओं में आप लंबे समय से कार्य कर रहे थे उसका अच्छा परिणाम मिल सकता है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले व्यक्ति अपने जीवन में काफी आनंद महसूस करने वाले हैं। मां संतोषी के आशीर्वाद से कामकाज के तरीकों में किया गया बदलाव आपके लिए काफी फायदेमंद रहने वाला है। आप दान पुण्य जैसे नेक कार्य कर सकते हैं। घर परिवार की दिक्कत दूर होगी। इस राशि वाले लोगों का एक नया संबंध बन सकता है जिसके बारे में आप काफी गंभीर रहने वाले हैं। लंबे समय से रुका हुआ पैसा आपको वापस प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। आपके द्वारा लिया गया फैसला फायदेमंद साबित हो सकता है। प्रभावशाली लोगों के बीच उठना बैठना होगा। आप अपने पेशे से संबंधित कुछ सुझाव ले सकते हैं जो आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले व्यक्ति घर-परिवार के लोगों के साथ हंसी मजाक भरा समय व्यतीत करेंगे। आप मुश्किल समय में भी चिंता मुक्त रहने वाले हैं। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को कोई बड़ा समझौता हासिल हो सकता है। सगे-संबंधियों के साथ अच्छे तालमेल बने रहेंगे। प्यार संबंधित रिश्तो के लिए समय काफी बेहतर रहने वाला है। भाई बहनों के साथ अच्छे तालमेल बने रहेंगे। आप अपने कार्य क्षेत्र में कुछ बदलाव करने की कोशिश कर सकते हैं। सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आपको अपने करियर में आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त होंगे।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले व्यक्ति अपने भाग्य के बलबूते अपने कामकाज में अच्छा फायदा प्राप्त करेंगे। आपका पूरा ध्यान अपनी योजनाओं पर रहेगा। घर परिवार की सुख शांति बनी रहेगी। आपको अचानक धन लाभ मिल सकता है. जिससे आपका मन हर्षित होगा। पिछले कई दिनों से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। आपकी जीवनशैली पूरी तरह से बदल सकती है। कामकाज में नया तरीका अपनाना आपके लिए काफी बेहतर साबित होने वाला है। आप अपने जीवन साथी से दिल की बात शेयर कर सकते हैं। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को ठीक प्रकार से समझेगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले व्यक्ति कुछ जरूरतमंद लोगों की सहायता करने में सबसे आगे रहेंगे। मां संतोषी के आशीर्वाद से वित्तीय स्थिति अच्छी रहेगी। पैसों के लेनदेन में आपको लाभ मिल सकता है। कुछ नए लोगों से दोस्ती होने की संभावना बन रही है। मानसिक चिंताओं से राहत प्राप्त होगी। घर परिवार में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी मेहनत और प्रतिभा से अच्छा लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। आपकी लव लाइफ ठीक रहेगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलने की संभावना बन रही है। रुके हुए कार्य पूरे करने के लिए आपको कुछ नए तरीके मिल सकते हैं। आप अपने मन मुताबिक अपने कार्यों को अंजाम देंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले व्यक्ति किसी बात को लेकर हल्का-फुल्का तनाव महसूस करेंगे। आपके अच्छे स्वभाव से लोग प्रभावित हो सकते हैं। आपकी सेहत ठीक रहेगी। जीवन साथी के साथ चल रही दिक्कत दूर होने की संभावना बन रही है। प्रेम संबंधों में आपको सफलता मिल सकती है। आपको अपने धैर्य और संयम का बहुत ही जल्द फल मिलने वाला है। आप धन का संचय करने में सफल रहेंगे। आप अपने पुराने नुकसान की भरपाई कर सकते हैं। परिवार वालों का हमेशा साथ बना रहेगा। व्यापार में सकारात्मक नतीजे देखने को मिलेंगे।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले व्यक्ति अपने कामकाज को लेकर किसी भी प्रकार की जल्दी बाजी ना करें। आपको अपने कार्यों में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में आपको अपने भागीदारों की गतिविधियों पर नजर रखने की जरूरत है अन्यथा इनकी वजह से आपको नुकसान होने की संभावना बन रही है। आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से बचें। भाई बहनों के साथ छोटी-मोटी कहासुनी होने की संभावना बन रही है। आपको अपने गुस्से और वाणी पर काबू रखना होगा। कुछ लोग आपको हानि पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। इसलिए आप जरूरत से ज्यादा किसी के ऊपर भरोसा ना करें।

ये भी पढ़े:इन 6 राशियों को मिला विष्णु-लक्ष्मी जी का विशेष आशीर्वाद, चमकेगी किस्मत, सुधरेगा जीवन का हाल

Related Articles

Back to top button