धार्मिक

आज सर्वार्थसिद्धि योग के साथ इन राशियों का होगा भाग्योदय, बनेंगे सारे काम, घर में आएगी खुशियां

ज्योतिष शास्त्र में इस बात का जिक्र किया गया है कि ग्रह-नक्षत्रों की बदलती चल कब किस व्यक्ति का भाग्य पलट दे, इसके बारे में बता पाना बहुत ही मुश्किल है, क्योंकि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति में हर समय किसी ना किसी प्रकार के बदलाव होते रहते हैं, जिसकी वजह से व्यक्ति का जीवन समय के साथ-साथ प्रभावित होता रहता है, ग्रहों की अच्छी और बुरी चाल के अनुसार ही व्यक्ति का जीवन, नौकरी, व्यापार, परिवार प्रभावित होता है, आकाश मंडल में ग्रहों की स्थिति में निरंतर बदलाव होने की वजह से शुभ योग बनते हैं और यह शुभ योग सभी 12 राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव डालते हैं, आपको बता दें कि आज सर्वार्थ सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है, जिससे कुछ राशियों का भाग्य खुल सकता है, इनके सारे कार्य बनेंगे और घर परिवार में खुशियां आएंगी।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले व्यक्तियों के घर परिवार में खुशी का माहौल रहने वाला है। आपको अपने कार्यो में भाग्य का साथ मिलेगा। आप अपने सभी कार्य ठीक समय पर पूरे कर सकते हैं। आपको अपनी मेहनत से कामकाज में अपार सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी परंतु आपको अपनी फिजूलखर्ची पर थोड़ा लगाम रखने की आवश्यकता है। बेरोजगार लोगों की बेरोजगारी दूर होने की संभावना बन रही है। करियर में आगे बढ़ने के बहुत से मौके प्राप्त होंगे। नौकरी के क्षेत्र में आपका अधिकार बढ़ेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले व्यक्ति किसी भी प्रकार के वाद विवाद को बढ़ावा ना दें। पड़ोसियों के साथ मतभेद होने की संभावना बन रही है। आप किसी बात को लेकर चिंता ग्रस्त हो सकते हैं। कार्यस्थल में अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। कामकाज से आप संतुष्ट नहीं रहेंगे। कुछ नए लोगों से दोस्ती होने की संभावना बन रही है परंतु आप जल्दी से किसी के ऊपर विश्वास मत कीजिए। अचानक आपको व्यापार के सिलसिले में किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले व्यक्तियों को अपने करियर में थोड़ा सावधान रहना होगा। कुछ लोग आपको आगे बढ़ने से रोकने की कोशिश करेंगे। इसलिए आप अपने गुप्त शत्रुओं से संभल कर रहें। व्यवसाय में उतार-चढ़ाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। मन में नकारात्मक विचार उत्पन्न होने की वजह से आपका कामकाज प्रभावित होगा। भूमि भवन से संबंधित कार्यों से दूर रहने की आवश्यकता है। आप अपनी सेहत पर ध्यान दीजिए अन्यथा स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां उत्पन्न हो सकती है. पति-पत्नी के बीच तालमेल बने रहेंगे। आप अपना दांपत्य जीवन अच्छा व्यतीत करेंगे।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले व्यक्तियों को सर्वार्थ सिद्धि योग के कारण आर्थिक मुनाफा मिलने की संभावना बन रही है। आपका व्यवसाय अच्छा चलेगा। भागीदारों के सहयोग से आपको अपने व्यापार में भारी मुनाफा मिल सकता है। घर परिवार का माहौल शांतिपूर्ण रहेगा। रिश्तेदारों से मिलना जुलना हो सकता है। आप कार्यस्थल में अधिक सक्रिय रहेंगे। आपके कामकाज से बड़े अधिकारी खुश होंगे। आप अपनी जिम्मेदारियों के साथ-साथ अपने कामकाज को भी ठीक प्रकार से पूरा करने वाले हैं।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले व्यक्तियों को अपनी वाणी पर संयम रखना होगा। सरकारी कामकाज में कुछ बाधाएं उत्पन्न होने की संभावना बन रही है। अचानक किसी खास मित्र से उपहार मिल सकता है जिससे आपका मन काफी खुश होगा। नौकरी के क्षेत्र में साथ काम करने वाले लोगों की मदद मिल सकती है। इस राशि वाले लोगों को बेवजह की बातों से दूर रहने की जरूरत है। भाई-बहनों के साथ किसी बात को लेकर मतभेद होने की संभावना बन रही है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले व्यक्ति बाहर के खानपान से दूर रहे। आप सामाजिक क्षेत्र में अधिक सक्रिय रहेंगे। आपको अपने कारोबार में छोटी-मोटी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। इसलिए आप इन समस्याओं का अपनी बुद्धिमानी से समाधान करें। आर्थिक हालत सुधर सकते हैं। माता पिता का आशीर्वाद मिलेगा। आप किसी शादी या पार्टी में भाग ले सकते हैं।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले व्यक्तियों को कड़ी मेहनत करने के बावजूद भी सफलता हासिल नहीं हो पाएगी। जिसको लेकर आप अधिक तनाव में रहेंगे। कार्यभार अधिक होने की वजह से आप काफी व्यस्त रहने वाले हैं। आपको लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा अन्यथा दुर्घटना हो सकती है। अचानक आपको लाभ के अवसर हाथ लग सकते हैं। इसलिए आप इसका पूरा फायदा उठाएं। आपको अपनी उत्तेजना पर काबू रखने की जरूरत है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले व्यक्तियों के व्यवहार में बदलाव आने की संभावना बन रही है। कार्य क्षेत्र में सफलता हासिल करने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। आपको संयम और साहस के साथ अपने कार्य करने होंगे। व्यापार में मिलाजुला फायदा मिलेगा। किसी करीबी दोस्त की मदद से आय के अतिरिक्त स्रोत हासिल हो सकते हैं। अचानक करीबी रिश्तेदार से दुखद समाचार मिल सकता है जिससे आपका मन काफी हताश रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले व्यक्ति अपना समय अच्छा व्यतीत करेंगे। किसी नई योजना का आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। वाहन सुख मिलने के योग बन रहे हैं। दांपत्य जीवन सुखमय बनाने के प्रयास सफल होंगे। आपकी सेहत अच्छी रहने वाली है। आप ऊर्जावान महसूस करेंगे। बच्चों की तरफ से उन्नति की खुशखबरी मिल सकती है। जिससे आपको गर्व महसूस होगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले व्यक्तियों को कुछ कामकाज को लेकर अधिक तनाव रहने वाला है। अधिक मेहनत करने के बावजूद भी आपके कामकाज समय पर पूरे नहीं होंगे। लव लाइफ में समस्याएं खड़ी हो सकती है। आपको अपने बोलचाल पर नियंत्रण रखना होगा। कार्यस्थल में भागदौड़ की स्थिति रहने वाली है। जिसकी वजह से थकान महसूस करेंगे। मानसिक तनाव अधिक रहेगा। धन का लेनदेन करने से बचें।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले व्यक्ति अपने खर्च पर नियंत्रण रखें अन्यथा घर परिवार की आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है। इस राशि के व्यक्तियों को शारीरिक कष्टों का सामना करना पड़ेगा। कार्यभार अधिक होने की वजह से भागदौड़ बनी रहेगी। प्रेम संबंधित मामलों में आपको अच्छे नतीजे मिलने के योग बन रहे हैं। आपको अपने लव पार्टनर से खुशी मिल सकती है। विद्यार्थी वर्ग के लोग किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। जिसका आगे आने वाले समय में अच्छा नतीजा मिलेगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले व्यक्ति अपना जीवन सुख शांति पूर्वक व्यतीत करेंगे। घर परिवार से जुड़े हुए वाद विवाद दूर हो सकते हैं। बेरोजगार लोगों को किसी बड़ी कंपनी से अच्छी नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। आपके अच्छे स्वभाव से लोग प्रभावित होंगे। आप खानपान की आदतों में बिल्कुल भी लापरवाही ना करें अन्यथा शारीरिक परेशानियों को जन्म दे सकती है। आप अपने कामकाज के तरीकों में कुछ बदलाव करने की कोशिश करेंगे। साथ काम करने वाले लोग आपकी पूरी सहायता करेंगे।

ये भी पढ़े:शनिदेव इन 4 राशियों के सुधरेंगे किस्मत के सितारे, धन-दौलत के साथ तरक्की के मिल रहे शुभ संकेत

Related Articles

Back to top button