धार्मिक

इन 8 राशियों को हर दुख और कठिनाइयों से बाहर निकालेंगे शनिदेव, आने वाले दिन रहेंगे खुशहाल

ग्रह-नक्षत्रों की चाल मनुष्य के जीवन पर काफी गहरा प्रभाव डालती है, ग्रहों की अच्छी और बुरी स्थिति के अनुसार ही व्यक्ति के जीवन, नौकरी, व्यापार, परिवार पर प्रभाव पड़ता है, मनुष्य को अपने जीवन में किस प्रकार के उतार-चढ़ाव से गुजरना पड़ेगा? यह सभी ग्रह-नक्षत्रों की चाल पर आधारित होती है, आपको बता दें कि आज से कुछ राशियों की कुंडली में ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति शुभ चाल चल रही है, जिसकी वजह से ऐसी कुछ राशियों के लोग हैं जिनको शनिदेव की कृपा से अपने जीवन के हर दुख और कठिनाइयों से मुक्ति मिलेगी और इनके आने वाले दिन खुशहाल रहने वाले हैं।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले व्यक्तियों की राशि में ग्रहों की दशा शांत रहने वाली है। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। सफलता के कई मौके आपके हाथ लग सकते हैं। आप कठिन से कठिन कार्य को भी अपनी समझदारी से पूरा करेंगे। कार्यप्रणाली में सुधार आने के योग बन रहे हैं। शनिदेव की कृपा से पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। परिवार के सभी सदस्य एक दूसरे को ठीक प्रकार से समझ पाएंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से समय बेहतर रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ सकती है। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले व्यक्ति अपने जीवन में ऐसी बहुत सी घटनाएं देख सकते हैं जो आपके लिए मिली-जुली रहने वाली है। किसी पुरानी परेशानी से राहत मिलने के योग बन रहे हैं। घर परिवार के किसी सदस्य से कहासुनी होने की संभावना बन रही है, जिसकी वजह से आप काफी हताश रहेंगे। आपको कार्यस्थल में किसी से भी मतभेद करने से बचना होगा। आप अपने गुस्से पर काबू रखें। आप किसी नई योजना की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। आपका अच्छा व्यवहार लोगों पर काफी प्रभाव डालेगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले व्यक्तियों को वित्तीय लाभ की सूचना मिलने के योग बन रहे हैं, जिससे आप काफी खुश होंगे। घर परिवार का वातावरण खुशी पूर्वक व्यतीत होने वाला है। किसी जरूरी कार्य में पिता का सहयोग मिल सकता है। नए लोगों से मिलने जुलने का अवसर प्राप्त होगा। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को फायदेमंद समझौता होने के योग बन रहे हैं। आप अपने कामकाज के तरीकों में कुछ बदलाव करने की कोशिश करेंगे, जो आने वाले समय में काफी बेहतर रहने वाले हैं। रचनात्मक कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। वैवाहिक जीवन में चल रही परेशानियां दूर हो सकती है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले व्यक्ति अपना जीवन उल्लास पूर्वक व्यतीत करेंगे। आपके सामने लाभ के कई अवसर आ सकते हैं। आप अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में सफल रहेंगे। आप हर पल का आनंद उठाने वाले हैं। जीवनसाथी की सेहत में सुधार आएगा। आप कुछ नया करने की सोच सकते हैं। आपको अपनी मेहनत का उम्मीद से अधिक लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। आप लगातार कामकाज में प्रगति हासिल करेंगे। आपके द्वारा किए गए प्रयासों की प्रशंसा हो सकती है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले व्यक्ति अपना जीवन मिलाजुला व्यतीत करेंगे। आसपास के लोगों की वजह से आपको मानसिक तनाव से गुजरना पड़ेगा। कुछ लोग आपकी आलोचना कर सकते हैं, परंतु आप इनकी बातों पर ध्यान बिल्कुल भी ना दें। आपको अपने कामकाज पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। कार्यस्थल में बड़े अधिकारी आपका सपोर्ट कर सकते हैं। आप अपने लव पार्टनर के साथ रोमांटिक समय व्यतीत करेंगे। प्रेम संबंधित मामलों में मजबूती आएगी। आप अपने प्रिय से अपने दिल की बात शेयर करेंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले व्यक्ति अपने किसी करीबी के जीवन में कुछ परेशानियों का समाधान करने का सुझाव दे सकते हैं। जीवन साथी की बातें आपको काफी निराश करेंगी। आपको अधिक तनाव लेने से बचना होगा। कार्यस्थल में सहकर्मियों की मदद से आप अपने कार्य समय पर पूरे कर सकते हैं। बाहर के खानपान से आपको दूर रहने की जरूरत है अन्यथा पाचन तंत्र से संबंधित परेशानियां उत्पन्न हो सकती है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले व्यक्ति अपने अच्छे स्वभाव से लोगों का दिल जीत सकते हैं। शनिदेव की कृपा से आप लगातार तरक्की हासिल करेंगे। कार्यस्थल में आपके विचारों और कार्यों की प्रशंसा होगी। आपको किसी यात्रा से लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। कुछ नए दोस्त बन सकते हैं। नए लोगों से मिलना जुलना आपके लिए काफी बेहतर साबित होने वाला है। इनकी मदद से आपको अपने कामकाज में अच्छे नतीजे मिलेंगे। जीवनशैली में सुधार आएगा। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से मुक्ति मिल सकती है। आप अपने लव पार्टनर के साथ कहीं घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। पारिवारिक मुद्दों में आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे, जो काफी कारगर साबित होगा। आप धन का संचय करने में सफल हो सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले व्यक्ति दूसरे के विश्वास का सम्मान करें। आपको सफलता हासिल करने के लिए मार्ग में बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, परंतु आप सभी बाधाओं का डटकर सामना कीजिए। अचानक आपको धन लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। आप अपने जीवन के पथ पर उत्साह और जोश के साथ आगे बढ़ेंगे। माता-पिता की सेहत में गिरावट होने की वजह से आप थोड़े चिंतित हो सकते हैं। परिवार के लोगों के साथ आप किसी धार्मिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। आप अपनी गुप्त योजनाओं को किसी के सामने उजागर ना करें अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले व्यक्ति अपने जीवन की कुछ परिस्थितियों को लेकर काफी सोच विचार करेंगे। घर परिवार के लोगों का सहयोग मिल सकता है। आप अपने आत्मविश्वास का स्तर मजबूत रखें। आप हर परेशानी से लड़ सकते हैं। करीबी दोस्तों की मदद से आपको अपने कामकाज में सफलता हासिल होगी। आप अपने लक्ष्य पर पूरा ध्यान केंद्रित करेंगे। किसी पुरानी बीमारी की वजह से आप थोड़े परेशान रहेंगे। बीमारी के इलाज में अधिक धन खर्च होने की संभावना बन रही है। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर नोकझोंक हो सकती है। पार्टनर का व्यवहार काफी उलझन भरा रहने वाला है। व्यापार से जुड़े हुए लोग कुछ परिवर्तन करने का सोच विचार करेंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले व्यक्तियों के मन में एक साथ बहुत से विचार उत्पन्न हो सकते हैं। आप पैसों का उधार लेन-देन ना करें अन्यथा आपको धन हानि होने की संभावना बन रही है। आपको संतुलित भोजन पर ध्यान देना होगा। धर्म-कर्म के कार्यों में रुचि लेंगे। पति-पत्नी के बीच अच्छे संबंध रहने वाले हैं। जीवनसाथी की पूरी सहायता मिलेगी। मित्रों के साथ आप मौज-मस्ती के लिए किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में अनुभवी लोगों की सलाह मिल सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले व्यक्ति अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखें। निजी संबंधों में खटास उत्पन्न होने की संभावना बन रही है, जिसकी वजह से आप खुद को मानसिक रूप से अशांत महसूस करेंगे। आप कोई भी फैसला बिना सोचे समझे ना लें। आपके शत्रु सक्रिय रहेंगे। यह आपको हानि पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। घर परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक ठाक रहेगी परंतु आपको अपने खर्चों पर लगाम रखना होगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले व्यक्ति अपनी मानसिक चिंता को लेकर काफी परेशान रहेंगे। यदि आप बेकार की चिंता करेंगे तो आपको काफी दिक्कत महसूस हो सकती है। इसका एकमात्र समाधान यह है कि आप अपने किसी ऐसे करीबी से अपनी चिंताओं के बारे में बात कीजिए जिससे आपको सहारा मिल सके। आपके आत्मविश्वास का स्तर मजबूत रहेगा। जरूरी कामकाज में कुछ लोगों की सहायता मिल सकती है। यदि आप साझेदारी में कोई काम शुरू करते हैं तो इसका आने वाले समय में अच्छा लाभ मिल सकता है। धन संबंधित मामलों पर आपको ध्यान देने की जरूरत है।

Related Articles

Back to top button