धार्मिक

16 जुलाई से सूर्य-शनि का समसप्तक योग, इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, बढ़ सकती है परेशानियां

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों में किसी भी प्रकार का बदलाव, सभी मनुष्य के जीवन को प्रभावित करता है, ग्रहों में सूर्य को ग्रहों का राजा माना जाता है और यह सत्ता और सरकार का भी कारक है, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य को मान-सम्मान का भी कारक माना गया है, इसके अतिरिक्त शनि की चाल बहुत ही धीमी होती है, इसको मेहनत करने वाले लोगों का कारक बताया गया है, आपको बता दें कि 16 जुलाई 2020 को सूर्य कर्क राशि में प्रवेश करेंगे और शनि मकर राशि में रहेंगे, यह दोनों ग्रह एक दूसरे से सातवें घर में रहने वाले हैं, यानी कि यह दोनों ग्रह आमने सामने रहेंगे, जिसकी वजह से समसप्तक योग बन रहा है, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यह योग कुछ राशियों के ऊपर नकारात्मक प्रभाव डालेगा, अगले 1 महीने तक इस योग की वजह से किन राशियों को सावधान रहने की जरूरत है और किन राशियों को इसका अच्छा परिणाम मिल सकता है? आज हम आपको इसकी जानकारी देने वाले हैं।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले व्यक्ति किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। नौकरी पेशा वाले लोगों को तरक्की मिलने के योग बन रहे हैं। मानसिक तनाव कुछ कम होगा। आपकी सेहत ठीक ठाक रहेगी। कार्य क्षेत्र में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव हो सकते हैं। परिवार के लोगों के सहयोग से आपको अपने कामकाज में अच्छे नतीजे मिलेंगे। किसी पुराने निवेश का आपको फायदा मिल सकता है। आप अपनी योजनाओं पर ध्यान केंद्रित करेंगे। आपकी मेहनत रंग लाएगी।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले लोगों को इस समय के दौरान सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। आप अपनी बड़ी जिम्मेदारियों को ठीक प्रकार से पूरा कर सकते हैं। बिजनेस में आपको अच्छा लाभ मिलेगा। कई मामलों में फायदे की स्थितियां बन रही है। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात हो सकती है। कार्यस्थल में बड़े अधिकारी आपसे काफी खुश रहेंगे। आपको अपनी छवि सुधारने का अवसर प्राप्त होगा। बेरोजगार लोगों को अच्छी नौकरी मिल सकती है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले व्यक्तियों के लिए सूर्य और शनि का यह योग मिलाजुला प्रभाव डालने वाला है। इस राशि के व्यक्तियों को अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। बेवजह का वाद-विवाद हो सकता है। कार्यस्थल में बड़े अधिकारियों के साथ बहस बाजी होने की संभावना बन रही है। आपको इस समय के दौरान वाद-विवाद से दूरी बनाए रखने की जरूरत है। अचानक फिजूलखर्ची बढ़ सकती है। आपको आर्थिक संतुलन बना कर चलना होगा। आपके मन में एक साथ बहुत से विचार उत्पन्न हो सकते हैं। आप अपने गुस्से पर काबू रखें। आपको अपने विरोधियों से सतर्क रहने की जरूरत है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले व्यक्तियों के लिए सूर्य और शनि का यह योग नौकरी और व्यापार में परेशानी ला सकता है। आप बात-बात पर अधिक गुस्सा करेंगे, जिसकी वजह से खुद को नुकसान पहुंचा सकते हैं। आप अपने कोई भी काम शांतिपूर्वक कीजिए। व्यर्थ की भागदौड़ अधिक रहेगी। कामकाज में ध्यान केंद्रित करना काफी कठिन हो सकता है। राजनीति के क्षेत्र में आपको नुकसान होने की संभावना बन रही है। आर्थिक समस्याओं से गुजरना पड़ेगा। आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य अटक सकता है, जिसको लेकर आप अधिक चिंतित रहेंगे।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले व्यक्तियों को काफी सतर्क रहना होगा। सूर्य और शनि के इस योग की वजह से आपको अपनी योजनाओं को गुप्त रखने की आवश्यकता है। परिवार के किसी सदस्य से वैचारिक मतभेद होने की संभावना बन रही है। घर परिवार का माहौल खराब होने की संभावना है। आपको अपने पारिवारिक मामलों पर ध्यान देने की जरूरत है। जीवन साथी से नोकझोंक हो सकती है। कार्य क्षेत्र में आप संयम और धैर्य बरतें। आप कोई भी बड़ा फैसला लेने से बचें। इस राशि के लोगों को इस समय के दौरान धन का लेनदेन करने से बचना होगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले व्यक्ति यदि कोई बिजनेस शुरू करते हैं तो उनको इसमें शुभ परिणाम मिलेंगे। नौकरी के क्षेत्र में आपका रुतबा बढ़ेगा। तरक्की मिलने की पूरी संभावना बन रही है। व्यापार में भारी लाभ मिल सकता है। आपको बहुत से मामलों में किस्मत का साथ प्राप्त होगा। आपकी इनकम बढ़ सकती है। कानूनी मामलों में आपको लाभ मिल सकता है। भाई-बहनों की मदद से आपके काम समय पर पूरे होंगे। आप धन की बचत करने में सफल हो सकते हैं।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले व्यक्ति अपने परिवार के लोगों के साथ किसी मंगल कार्य में भाग ले सकते हैं। आपके अधूरे कार्य पूरे होंगे। आप अपनी अधूरी इच्छाओं को पूरा कर सकते हैं। आपके आत्मविश्वास का स्तर मजबूत रहेगा। मेहनत के बलबूते आपको बड़ी उपलब्धि मिलने की संभावना बन रही है। आप कार्य क्षेत्र में अच्छा परफॉर्मेंस करेंगे। मानसिक चिंता दूर होगी। बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिलने की संभावना बन रही है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले लोग आमदनी के अच्छे मार्ग हासिल कर सकते हैं। प्रभावशाली लोगों की मदद से आपको करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। विवाह योग्य लोगों के विवाह की चर्चा हो सकती है। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। फैमिली लाइफ अच्छी रहने वाली है। सामाजिक स्तर पर मेलजोल बढ़ सकता है। घरेलू सुख साधन बढ़ेंगे। प्रेम जीवन अच्छा व्यतीत होने वाला है। आपका भाग्य प्रबल रहेगा। व्यवसाय के लिए यह समय उत्तम रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले व्यक्ति कामकाज के प्रति पूरी तरह से ईमानदार रहेंगे। कार्यस्थल में साथ काम करने वाले लोगों से तालमेल अच्छे रहेंगे। आपकी लव लाइफ की परेशानियां कम हो सकती है। धार्मिक कामों में मन लगेगा। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है। कार्य क्षेत्र में आपके द्वारा की गई मेहनत का अच्छा परिणाम प्राप्त हो सकता है। भूमि-भवन से संबंधित मामलों में आपको सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना बन रही है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले व्यक्ति इस समय के दौरान कोई भी नया कार्य ना करें। आपके आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। कानूनी मामलों की वजह से आपको परेशान होना पड़ेगा। आपको इस समय के दौरान जमीन-जायदाद जैसी खरीदारी करने से बचना होगा। आप कहीं भी निवेश ना करें। संतान की तरफ से कष्ट मिल सकते हैं। आर्थिक परेशानियां बढ़ेंगी। आप संसाधनों का ठीक प्रकार से इस्तेमाल कीजिए इससे आपको लाभ मिलेगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले व्यक्तियों को अचानक धन लाभ मिलने की संभावना बन रही है। आपके खर्चे कम रहेंगे। किस्मत आप पर मेहरबान रहने वाली है। पैतृक संपत्ति से आपको फायदा मिल सकता है। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। आपके अच्छे स्वभाव से लोग काफी प्रभावित होंगे। लव लाइफ में चल रही परेशानियां दूर होंगी। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। प्रेम संबंधित मामलों से जुड़े हुए लोगों का शीघ्र ही प्रेम विवाह होने के योग बन रहे हैं। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। संतान की तरफ से उन्नति की खुशखबरी मिलने की संभावना बन रही है। कोर्ट कचहरी के कामों में आपको विजय हासिल होगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले व्यक्ति आर्थिक रूप से काफी कमजोर रहेंगे। आपके जीवन में बहुत से उतार-चढ़ाव उत्पन्न हो सकते हैं। सूर्य और शनि के इस योग की वजह से आपको किसी से पैसा उधार लेना पड़ सकता है। ससुराल पक्ष से मतभेद होने की संभावना बन रही है। वाहन के प्रयोग में आप लापरवाही ना करें अन्यथा दुर्घटना हो सकती है। कार्यक्षेत्र में बड़े अधिकारी और सहकर्मी से आपको उलझने से बचना होगा।

Related Articles

Back to top button