धार्मिक

बुध वक्री से हुए मार्गी, किन राशियों को मिलेगा लाभ? किनकी बढ़ेगी मुश्किलें, जानिए

आकाश मंडल में ग्रहों की स्थिति में निरंतर बदलाव होता रहता है, जिसकी वजह से सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ता है, आपको बता दें कि सौरमंडल में सबसे छोटा ग्रह बुध वक्री से मार्गी हो गया है, जिसकी वजह से सभी लोगों की राशियों पर इसका शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ेगा, 12 जुलाई की दोपहर को बुध ग्रह मिथुन राशि में मार्गी हुए हैं, 14 अक्टूबर तक यह इसी राशि में रहेंगे, जिसके कारण कुछ राशियों को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे तो कुछ राशियों की मुश्किलें भी बढ़ सकती है, आखिर बुध का राशि परिवर्तन आपके जीवन को कैसे प्रभावित करेगा? इसकी जानकारी आप अपनी राशि अनुसार जानिए।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले व्यक्तियों को बुध ग्रह के मार्गी होने की वजह से जीवन में कई अच्छे परिणाम मिलने आरंभ हो सकते हैं। पैसों की तंगी से छुटकारा प्राप्त होगा। धन संबंधित योजनाओं में आपको सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। घरेलू सुख-साधन बढ़ेंगे। आमदनी के स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। आपके द्वारा किए गए हर कार्य सफल रहेंगे। आपको कामकाज का बेहतर नतीजा मिल सकता है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले व्यक्तियों को बुध ग्रह के मार्गी होने की वजह से किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। आप अपनी बुद्धि का प्रयोग करके हर क्षेत्र में कामयाबी हासिल करेंगे। कार्य क्षेत्र में आपको तरक्की मिलने के योग बन रहे हैं। धन लाभ मिलने की संभावना बन रही है। नौकरी और व्यापार में आपको मुनाफा मिल सकता है। घरेलू वातावरण अच्छा रहेगा। आप अपने निजी जीवन का पूरा आनंद लेंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले लोगों को बुध ग्रह के मार्गी होने की वजह से आपको मिलाजुला लाभ मिल सकता है। कार्यस्थल में आपको किसी महत्वपूर्ण कार्य में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी ब.ड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। आप अपने परिवार के लोगों के साथ किसी धार्मिक आयोजन में भाग ले सकते हैं। किसी यात्रा के दौरान आपको अच्छा लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। खास लोगों से मुलाकात होने की संभावना बन रही है। जिनके मार्गदर्शन से आप अपने करियर में सफलता हासिल करेंगे।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले लोगों के लिए बुध का मार्गी होना काफी हद तक ठीक रहेगा, लेकिन आपको अपनी किस्मत से ज्यादा अपनी मेहनत पर भरोसा करना होगा। आप अपने रुके कामकाज खुद पूरे कीजिए। घर परिवार की आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। धार्मिक कार्यों की तरफ आपका रुझान बढ़ सकता है। आप अपनी कार्यप्रणाली में कुछ बदलाव करने की कोशिश करेंगे। महत्वपूर्ण कार्यों में मित्रों की सहायता मिल सकती है। यदि आप अपनी योजनाओं में अच्छा नतीजा प्राप्त करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको पूरा फोकस करना होगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले लोगों के लिए बुध का मार्गी होना कहीं ना कहीं बेहतर साबित हो सकता है। कामकाज में सफलता मिलने की शुभ संकेत नजर आ रहे हैं। दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी, इसलिए आपको थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है। कार्यस्थल में साथियो के साथ आपको अच्छे संबंध बनाए रखने होंगे। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को मिलाजुला फायदा मिलेगा। आपको परिस्थितियों के अनुसार अपने कामकाज के तरीकों में भी बदलाव करने की जरूरत है। व्यापार के सिलसिले में किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में कठिन मेहनत करनी पड़ेगी।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले लोगों के लिए बुध का मार्गी होना थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। प्रॉपर्टी से संबंधित वाद विवाद होने की संभावना बन रही है। आप कहीं भी निवेश करने से बचें। इस समय के दौरान आपको अपनी आर्थिक स्थिति पर ध्यान देने की जरूरत है। आप बिना सोचे समझे कोई भी बड़ा कार्य अपने हाथ में मत लीजिए। बड़े भाई बहनों के साथ किसी बात को लेकर नोकझोंक हो सकती है। प्रेम संबंधित मामलों में आपको मिले-जुले नतीजे मिलेंगे। आपको अपने बिजनेस में कुछ अनुभवी लोगों की सलाह मिल सकती है, जिसकी वजह से आपके बिजनेस में सुधार आएगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले लोगों के लिए बुध का मार्गी होना भाग्यशाली साबित होगा। जिन लोगों को काफी लंबे समय से धन से जुड़ी हुई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था उनकी दिक्कत दूर हो सकती है। आपके जीवन में सब कुछ ठीक रहने वाला है। करियर में आपको सफलता मिल सकती है। किसी बड़ी योजना में आपको सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। घर परिवार के लोगों का पूरा सहयोग मिलेगा। बैंक से संबंधित लेनदेन में आपको सफलता हासिल होगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले लोगों के ऊपर बुध का मार्गी होना शुभ प्रभाव डालेगा। आपको धन लाभ मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं। आपका रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा। आपके पराक्रम में बढ़ोतरी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको लगातार सफलता हासिल होगी। आपको अपनी मेहनत का पूरा-पूरा लाभ मिलने वाला है। बड़े अधिकारी आपके कामकाज से काफी खुश रहेंगे। सहकर्मियों की पूरी मदद मिलेगी। आर्थिक योजनाएं सफल हो सकती हैं।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले लोगों को बुध का मार्गी होना है सामान्य परिणाम देगा। आपके मन में निराशा के बादल छाए रहेंगे। मानसिक तनाव की वजह से आपका कामकाज प्रभावित हो सकता है। आपको अपनी मेहनत का तुरंत लाभ नहीं मिल पाएगा। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को हानि का सामना करना पड़ सकता है। आप पैसों का लेनदेन करने से बचें अन्यथा आपको नुकसान से गुजरना पड़ेगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले लोगों के लिए बुध का मार्गी होना अच्छा साबित होगा। आपके सुख साधनों में बढ़ोतरी होगी। प्रॉपर्टी से संबंधित मामले सुलझ सकते हैं। आपके रुके कामकाज में तेजी आएगी। व्यापार में आप कुछ बदलाव करने की योजना बना सकते हैं। जो आपके लिए फायदेमंद साबित होने वाला है। भागीदारों की पूरी मदद मिलेगी। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। राजनीति के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले लोगों को बुध के मार्गी होने की वजह से स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से गुजरना पड़ेगा। आपको अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। किसी पुरानी बीमारी की वजह से आप परेशान हो सकते हैं। धन लाभ मिलने के खास योग नहीं बन रहे हैं, इसलिए आपको अपनी आमदनी और खर्चों का संतुलन बना कर चलना होगा। आप किसी से भी कर्ज लेने से बचें। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। अचानक बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिलने की संभावना बन रही है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले लोगों के लिए बुध मार्गी होना सामान्य रहेगा, परंतु आपको अधिक मानसिक तनाव लेने से बचना होगा। कामकाज की योजनाओं में आपको संभल कर कार्य करने होंगे। आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा जो आपको सफलता दिला सकता है। कार्यस्थल में किसी विशेष कार्य में आपको अधिक संघर्ष करना पड़ेगा। व्यापार में परेशानियां उत्पन्न होने की संभावना बन रही है। नौकरी पेशा वाले लोगों का ट्रांसफर हो सकता है।

ये भी पढ़े:राशियों की कुंडली में बन रहे 2 शुभयोग, महालक्ष्मी-गणेशजी की कृपा से जीवन में होगी धनवर्षा

Related Articles

Back to top button