धार्मिक

शुक्ल योग और अनुराधा नक्षत्र का बना विशेष संयोग, इन राशियों को आनंद व सौभाग्य की होगी प्राप्ति

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर किसी व्यक्ति की राशि उसके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। आप अपनी राशि से अपने भविष्य की जानकारियां एकत्रित कर सकते हैं। ज्योतिष के जानकारों के अनुसार लगातार ग्रह-नक्षत्रों में होने वाले परिवर्तन की वजह से व्यक्ति का जीवन, परिवार, नौकरी, व्यवसाय, प्रभावित होता है। यदि ग्रहों की स्थिति ठीक है तो शुभ नतीजे मिलते हैं, परंतु ग्रहों की स्थिति ठीक ना होने के कारण जीवन में परेशानियां आने लगती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आज शुक्ल योग के साथ अनुराधा नक्षत्र का विशेष संयोग बन रहा है। जिसकी वजह से ऐसी कुछ राशियों के लोग हैं जिनके जीवन में खुशियां आएंगी और इनको सौभाग्य की प्राप्ति हो सकती है। आखिर यह भाग्यशाली राशियां कौन सी है? चलिए जानते हैं इनके बारे में।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों को अपने बिजनेस में काफी हद तक फायदा मिल सकता है। किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद से आपकी योजनाएं पूरी होंगी। कार्यस्थल में कामकाज का बोझ कम रहेगा। बड़े अधिकारी हर कार्य में आपका सहयोग देंगे, परंतु इस राशि के लोग किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा ना दें। घर-परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। नौकरीपेशा वाले लोग अपनी वर्तमान नौकरी बदलने का सोच-विचार कर सकते हैं, जो आपके लिए काफी अच्छा साबित होगा। आपके कामकाज की तारीफ होगी। किसी रिश्तेदार से आप मुलाकात कर सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों को कार्यस्थल में बड़े अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ेगा। आप अपने कामकाज में धैर्य बनाए रखें। आप कोई भी कार्य जल्दी बाजी में मत कीजिए अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है। घरेलू खर्चो पर थोड़ा लगाम रखने की आवश्यकता है अन्यथा आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ेगा। आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिलने के योग बन रहे हैं। सामाजिक स्तर में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। जीवन साथी के व्यवहार में कुछ बदलाव आ सकता है जिसको लेकर आप थोड़े चिंतित रहेंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों का समय शुभ रहेगा। कारोबार में आपको अच्छा मुनाफा मिलने के योग बन रहे हैं। घर-परिवार के सभी सदस्य हर कदम पर आपका पूरा सहयोग देंगे। पारिवारिक रिश्तो में मजबूती आएगी। आप किसी मामले में महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। दांपत्य जीवन की परेशानियां समाप्त होंगी। आप किसी नई योजना में अपनी किस्मत आजमाने की कोशिश करेंगे। व्यवसाय से संबंधित किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आप अपने दुश्मनों पर जीत हासिल करेंगे।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों के जीवन में लंबे समय से चल रही परेशानियां दूर होंगी। आप अपने कामकाज पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। अचानक दूर संचार माध्यम से शुभ समाचार मिलने की संभावना बन रही है। आध्यात्मिक प्रवृत्ति वाले व्यक्ति आपका मार्गदर्शन करेंगे। प्रभावशाली लोगों के बीच उठना-बैठना हो सकता है. मीठी चीजों में रुचि बढ़ेगी। पिता के द्वारा दी गई सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों को करियर में आगे बढ़ने के कई नए मौके मिल सकते हैं, इसलिए आप हर अवसर का पूरा फायदा उठायें। नौकरी पेशा वाले लोगों को बड़े अधिकारियों का पूरा समर्थन मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी हो सकती है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा। आप कामकाज की हर चुनौतियों का आसानी से सामना कर सकते हैं। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आपको कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां मिल सकती है, जो आपके काफी काम आएंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों का समय मिलाजुला रहेगा। कामकाज और पारिवारिक जीवन में संतुलन बनाए रखने की जरूरत है। किसी पुरानी बात को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचार हावी ना होने दें। कार्यस्थल में आप अपने रुके काम-काज पूरे करने की कोशिश में लगे रहेंगे। सहकर्मी आपकी सहायता कर सकते हैं। घर-परिवार में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। प्रेम संबंधित मामलों में आपको सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। विवाह योग्य लोगों को विवाह का अच्छा रिश्ता मिल सकता है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों को अचानक परिवार से जुड़ा हुआ कोई बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है। कोई भी फैसला आप क्रोध में आकर ना लें। किस्मत और समय आपके पक्ष में रहने वाला है। जिससे आपको अपनी योजनाओं में लगातार सफलता हासिल होगी। कार्य क्षेत्र में कुछ बदलाव आ सकता है। साथ काम करने वाले लोगों से आपके संबंध बेहतर होंगे। भाई-बहनों के साथ अच्छे तालमेल बने रहेंगे। जीवनसाथी की सहायता से आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। परिवार के लोग आपके व्यवहार की प्रशंसा करेंगे। आपकी सेहत अच्छी रहेगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों को किसी अन्य के कार्यों में हस्तक्षेप करने से बचना होगा। धार्मिक और सामाजिक कार्यों में भाग ले सकते हैं। आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे, यह आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए आप सतर्क रहें। संतान की तरफ से चिंताएं कम होंगी। आपकी योग्यता और कुशलता से लोग प्रभावित हो सकते हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आप सफल रहेंगे।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातक अपने आपको काफी मानसिक रूप से हल्का महसूस करेंगे। घर-परिवार के लिए नई चीजों की खरीदारी हो सकती है। आप अपने पुराने नुकसान की भरपाई करने में सफल होंगे। सामाजिक स्तर में आप अधिक सक्रिय रहेंगे। आप अपने सोचे हुए कार्य पूरे कर सकते हैं। परिवार के लोगों के साथ कहीं घूमने-फिरने की योजना बन सकती है। आपके दुश्मन परास्त होंगे। पुराने निवेश का आपको बहुत ही शीघ्र फायदा मिलने वाला है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों को अपने द्वारा की गई मेहनत का पूरा फल नहीं मिल पाएगा, जिसके कारण आप थोड़े हताश रहेंगे। खानपान पर आपको काबू रखने की जरूरत है अन्यथा स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां उत्पन्न हो सकती है। अचानक आमदनी के स्रोत हासिल होंगे। दोस्तों और रिश्तेदारों से मिलना जुलना हो सकता है। शादीशुदा जिंदगी में मिठास बनी रहेगी। किसी जोखिम भरे कार्य में आपको सफलता मिलने की संभावना बन रही है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों के कामकाज में कुछ बदलाव आ सकता है, जो आपके लिए काफी फायदेमंद रहेगा। रिश्तेदारों से मुलाकात करके आप काफी खुश होंगे। मानसिक परेशानियां कम होंगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। कोई पुराना मामला सुलझ सकता है। आमदनी के नए मार्ग हासिल होंगे। आप धन का संचय करने में सफल हो सकते हैं। मित्रों के साथ मिलकर किसी बड़ी योजना पर सलाह-मशवरा हो सकता है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों को कार्यक्षेत्र में बहुत सी बाधाओं का सामना करना पड़ेगा। अचानक विपरीत परिस्थितियां उत्पन्न हो सकती है, इसलिए आप हर परिस्थिति के लिए तैयार रहें। दांपत्य जीवन में किसी बात को लेकर तनाव उत्पन्न हो सकता है। रिश्तेदारों के साथ अच्छे तालमेल बने रहेंगे। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को करियर में आगे बढ़ने के अच्छे विकल्प मिल सकते हैं। कुछ नए लोगों से दोस्ती होने की संभावना बन रही है, परंतु आप अनजान लोगों पर ज्यादा भरोसा ना करें।

Related Articles

Back to top button