धार्मिक

आज बना सोई किस्मत जगाने वाला ब्रह्म योग, जानिए किन राशियों के लोगों के आएंगे अच्छे दिन

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों की बदलती चाल मनुष्य के जीवन, व्यापा,र परिवार पर प्रभाव डालता है। व्यक्ति की किस्मत कब पलट जाए? इसके बारे में कुछ भी कहना संभव नहीं है, क्योंकि रोजाना ही ग्रहों की स्थिति में छोटे-बड़े बदलाव देखने को मिलते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आज सोई किस्मत जगाने वाला ब्रह्म योग बन रहा है, इसके साथ ही ज्येष्ठा नक्षत्र भी रहेगा। आखिर यह योग किन राशियों के लिए शुभ रहेगा और किन राशियों पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है? आज हम आपको इसकी जानकारी देने जा रहे हैं।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों को इस शुभ योग की वजह से अच्छा नतीजा मिलेगा। आपकी लव लाइफ में सुधार आ सकता है। करियर में आप लगातार सफलता हासिल करेंगे। अचानक बड़ी मात्रा में धन लाभ मिलने की संभावना बन रही है। आप काफी लंबे समय से जिस अवसर का तलाश की तलाश कर रहे थे, वह अवसर आपको प्राप्त होने वाला है। घर-परिवार की सुख-शांति बनी रहेगी। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। अविवाहित लोगों को बिल्कुल परफेक्ट जीवन साथी मिल सकता है। मनोरंजन के कार्यों में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। सामाजिक क्षेत्र में आप अधिक सक्रिय रहेंगे। आप अपनी योजनाओं के अनुसार कार्य सिद्ध कर सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातक ऊर्जा से भरे रहेंगे। मन की सभी परेशानियां दूर होंगी। आप अपने दोस्तों के साथ किसी पार्टी में भाग ले सकते हैं। आप अपने भविष्य को लेकर कोई नई योजना बना सकते हैं, जो आपके लिए काफी फायदेमंद रहने वाली है। प्रभावशाली लोगों से संपर्क बढ़ेंगे। आप कठिन परिस्थितियों में निर्णय लेने में सक्षम हो सकते हैं। धन संबंधित योजनाएं पूरी होंगी। आप धन का संचय करने में सफल हो सकते हैं। कार्यस्थल में लोग आपकी प्रशंसा करेंगे। शेयर बाजार से जुड़े हुए लोगों को अच्छा फायदा मिलेगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों को इस शुभ योग की वजह से किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। किसी विशेष काम में आपको अच्छी कामयाबी मिलेगी। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति की वजह से आपको कम मेहनत में अधिक लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। करियर में आगे बढ़ने के मार्ग खुल सकते हैं। जीवन साथी के साथ संबंधों में सुधार आएगा। पारिवारिक परेशानियां दूर हो सकती है। आप अपने मित्रों के साथ मिलकर किसी नए कार्य की शुरुआत करेंगे। नौकरी के क्षेत्र में आपका रुतबा बना रहेगा। उच्च अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों को मिले-जुले समय से गुजरना पड़ेगा। आप अपने पारिवारिक जीवन पर थोड़ा ध्यान रखें। आपके अंदर आत्मविश्वास की कमी रहेगी। कामकाज के सिलसिले में आपको अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे, इसलिए आप संभल कर रहें। जीवन साथी के साथ आप आनंददायक समय व्यतीत करने वाले हैं। विद्यार्थी वर्ग के लोग किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कड़ी मेहनत करेंगे, जिसका आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों का समय काफी हद तक ठीक-ठाक रहेगा, परंतु आप बेकार की चिंता लेने से बचें अन्यथा मानसिक दबाव अधिक होने के कारण कामकाज प्रभावित हो सकता है। आप अपने जरूरी कार्य समय पर पूरे करने की कोशिश करेंगे। बच्चों की जरूरतों पर आप पूरा ध्यान देंगे। भाई-बहनों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। कारोबार से जुड़े हुए लोगों को अच्छा लाभ मिलेगा। आपके द्वारा बनाए गए संपर्कों से फायदा मिलने के योग बन रहे हैं।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों का मन धार्मिक कार्यों में अधिक लगेगा। आपको अपनी गलतियों से सीख लेने की आवश्यकता है। अचानक खर्चों में तेजी आएगी, जिसके कारण आप चिंतित रहेंगे। महत्वपूर्ण योजनाओं में समझदारी से काम लेने की आवश्यकता है। पुराने मित्र से मिलकर आपको अच्छा महसूस होगा। आप कोई भी जोखिम अपने हाथ में ना लें।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातक कुछ पुरानी बातों में उलझे रहेंगे, जिसके कारण कामकाज पर फोकस करना काफी कठिन रहेगा। आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद में ना पड़े। आपको अपने व्यवहार में कुछ बदलाव करने की जरूरत है। घर-परिवार का वातावरण खुशहाल रहने वाला है। आप अपनी कार्यप्रणाली में कुछ सुधार करने की कोशिश करेंगे। आसपास के लोगों का सहयोग मिल सकता है. व्यापार के क्षेत्र में कुछ अनुभवी लोगों से संपर्क बन सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों को अचानक किसी मामले में फैसला लेना पड़ सकता है। कोई भी निर्णय आप सोच-विचार करने के बाद ही लीजिए। कार्यस्थल में बड़े अधिकारी आपके कामकाज में मदद करेंगे, जिससे आपके कार्य समय पर पूरे होंगे। अचानक करियर में आगे बढ़ने के नए मौके मिल सकते हैं। आपका दृष्टिकोण सकारात्मक रहेगा। मानसिक तनाव काफी हद तक कम हो सकता है। आप परिवार के लोगों के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। कोर्ट कचहरी के कामों में आपको मिलाजुला नतीजा मिलेगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातक अपना वैवाहिक जीवन शांतिपूर्ण व्यतीत करेंगे। आपके मन में एक साथ बहुत से सवाल उत्पन्न हो सकते हैं। जिसको जानने के लिए आप उत्सुक रहेंगे। निजी जिंदगी में सुधार आ सकता है। ससुराल पक्ष से आपको सहयोग मिलने के योग बन रहे हैं। आप अपनी बुद्धिमानी से कुछ कार्यों में अच्छा नतीजा प्राप्त करेंगे। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जाने का प्रोग्राम बन सकता है। प्रेम संबंधित मामलों में आपको सकारात्मक रिजल्ट मिलेगा। आप अपने पार्टनर के साथ शानदार समय व्यतीत करेंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों का समय शुभ रहने वाला है। पुराने निवेश का आपको अच्छा फायदा मिलेगा। घर-परिवार की जरूरतों की पूर्ति हो सकती है। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग प्राप्त होगा। इस राशि के लोग किसी महिला की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। आपको प्रेम संबंधित मामलों में सफलता हासिल होगी। करियर में आगे बढ़ने के नए मार्ग हासिल हो सकते हैं। आप कोई जोखिम भरा काम अपने हाथ में लेने का साहस करेंगे, जो आपके लिए फायदेमंद रहने वाला है। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातको के द्वारा की गई कोशिश का नतीजा मिल सकता है। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। आप अपने सभी कार्य योजनाओं के अनुसार पूरा करेंगे। दोस्तों के साथ मिलना-जुलना हो सकता है। कार्यस्थल में आपके कामकाज की तारीफ होगी। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का समय अनुकूल रहेगा। किसी पुरानी बीमारी से आपको छुटकारा मिल सकता है। यदि आप कहीं निवेश करते हैं तो आपको अच्छा फायदा मिलेगा। बच्चों के भविष्य की योजना बना सकते हैं।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों को अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। आपकी इच्छाओ में बढ़ोतरी हो सकती है। आपको अपने विशेष काम पर ध्यान देने की जरूरत है। महिला पक्ष से आपको कष्ट मिल सकता है। इस राशि के लोग अपने खानपान की आदतों पर नियंत्रण रखें अन्यथा स्वास्थ्य से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न हो सकती है। आप आत्मविश्वास के चलते अपने कार्य बेहतर तरीके से पूरे करेंगे।

Related Articles

Back to top button