धार्मिक

मां संतोषी की शुभ दृष्टि से इन 3 राशियों की कुंडली में बना लाभ योग, धन में होगी लगातार वृद्धि

मनुष्य के जीवन में अच्छा समय भी आता है और बुरे समय से भी गुजरना पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जो भी बदलाव व्यक्ति के जीवन में आते हैं, इसके पीछे मुख्य जिम्मेदार ग्रहों की चाल है। ग्रहों में रोजाना होने वाले परिवर्तन के कारण व्यक्ति का जीवन, व्यापार, परिवार पर भिन्न-भिन्न प्रकार का प्रभाव देखने को मिलता है। मनुष्य को ग्रह-नक्षत्रों से कैसा फल मिलेगा? यह इनकी चाल पर निर्भर करता है। आपको बता दें कि कुछ राशियों के लोग ऐसे हैं जिनकी कुंडली में ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति शुभ रहेगी। मां संतोषी के शुभ संकेत से इन राशियों की कुंडली में लाभ योग बन रहा है। आखिर लाभ योग की वजह से किन राशियों का समय शुभ रहेगा? आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों को अपने दांपत्य जीवन में थोड़ा सतर्क रहना होगा। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है। आप अपने करियर को लेकर अधिक सोच-विचार कर सकते हैं। आप अपनी बुद्धिमानी से बहुत से कार्य सफल करेंगे। प्यार के मामले में आपका समय मिला-जुला रहने वाला है। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को अपने विरोधियों का सामना करना पड़ेगा। कुछ लोग आपके व्यापार में बाधाएं उत्पन्न कर सकते हैं। आप अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें। कोई भी बड़ा कदम उठाने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार जरूर कीजिए।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों का समय अच्छा रहेगा। आपको अपनी मेहनत का पूरा-पूरा फल मिलने वाला है। कारोबार में आपको भारी मुनाफा मिलने के योग बन रहे हैं। पुराने काम निपटा सकते हैं। पारिवारिक जिम्मेदारियों को आप बेहतर तरीके से पूरा करेंगे। बच्चों की तरफ से चिंता कम होगी। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का पढ़ाई में मन लगेगा। नए लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी, जिनकी मदद से आपको अच्छा लाभ मिल सकता है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों का कोई अधूरा सपना बहुत ही जल्द पूरा होगा। लव पार्टनर के साथ रोमांटिक पल व्यतीत करेंगे। आप कोई जोखिम भरा निवेश कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। आप अपने कामकाज बेहतर ढंग से पूरा करेंगे। कार्यस्थल में बड़े अधिकारियों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। किसी महत्वपूर्ण योजना में अनुभवी व्यक्ति की सलाह मिल सकती है। नौकरी पेशा वाले लोगों को पदोन्नति मिलने की संभावना बन रही है। घर-परिवार से जुड़ा हुआ कोई मामला सुलझ सकता है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों को अपने किसी रिश्तेदार से शुभ समाचार मिलने की संभावना बन रही है। आपका रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा। पुराने अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। आप किसी नई जगह निवेश करने की योजना बना सकते हैं। आमदनी में बढ़ोतरी होगी। बड़े भाई-बहनों और पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपने कामकाज के प्रति पूरी तरह से ईमानदार रहेंगे। अचानक कमाई के साधन बढ़ सकते हैं।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों का मन पूजा-पाठ में अधिक लगेगा। किसी देव स्थल की यात्रा से आपके मन को शांति प्राप्त होगी। बिजनेस में अनुभवी लोगों की सलाह मिल सकती है, जिससे आपको अच्छा मुनाफा मिलेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात करके आपका मन खुश होगा। संतान की तरफ से कोई सुखद समाचार मिलने की संभावना बन रही है। माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा। घर का माहौल शांत रहेगा। आप अपने कामकाज मन मुताबिक पूरा कर सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों को अपने घर-परिवार के मामलों पर थोड़ा ध्यान देना होगा। किसी बात को लेकर परिवार में तनाव उत्पन्न हो सकता है। भूमि-भवन में निवेश करने की योजना बन सकती है। आप किसी को भी पैसा उधार ना दे अन्यथा वापस मिलने में कठिनाई होगी। कोर्ट कचहरी के मामलों से दूर रहने की जरूरत है। आपके व्यवहार में परिवर्तन आ सकता है। अचानक काम के सिलसिले में किसी यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। आप वाहन प्रयोग में लापरवाही ना करें। बाहर के खान-पान से बचना होगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों को भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है, इसलिए आप धन संबंधित मामलों में किसी भी प्रकार की जल्दी बाजी ना करें। यदि आप अपनी किसी योजना को अंजाम दे रहे हैं तो धैर्य और संयम रखें। आपके विरोधी आपका फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। पारिवारिक वातावरण अनुकूल रहेगा। आपको अपनी सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। कामकाज के दौरान आपको कुछ लाभदायक मौके प्राप्त हो सकते हैं। आपको अपनी मेहनत का भविष्य में अच्छा रिजल्ट प्राप्त होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों को मां संतोषी के आशीर्वाद से शुभ समाचार मिल सकता है। घर-परिवार में आनंद का माहौल बना रहेगा। जिन क्षेत्रों में आप काफी लंबे समय से प्रयास कर रहे थे, उनमें आपको सफलता मिल सकती है। निवेश करने की योजना बना सकते हैं। नौकरी में आपको शुभ परिणाम हासिल होंगे। बड़े अधिकारियों के सपोर्ट से आपको लाभ मिल सकता है। घर-परिवार के लिए कीमती चीजों की खरीदारी कर सकते हैं। आपका मन शांत रहेगा। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को लाभदायक समझौता मिलने के योग बन रहे हैं।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों का समय विशेष रहने वाला है। चारों तरफ से आपको लाभ के अवसर मिलेंगे, इसलिए आप पूरा फायदा उठायें। अचानक बच्चों की तरफ से शुभ समाचार मिल सकता है। आप अपनी बुद्धिमानी से कामकाज में अपार सफलता हासिल करेंगे। घर के बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। नए लोगों के सहयोग से आपके कारोबार में विस्तार हो सकता है। आपकी योजनाएं सही दिशा पर आगे बढ़ेगी।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों को अपने किसी कार्य में निराशा का सामना करना पड़ेगा। आपके मन में बहुत से विचार उत्पन्न हो सकते हैं, आप अपने विचारों पर काबू रखें। आप किसी नई योजना की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। व्यर्थ के कार्यों में रुचि बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते ठीक रहेंगे। प्रेम संबंधित मामलों से जुड़े हुए लोगों को परेशानियों से गुजरना पड़ सकता है। लव पार्टनर से कहासुनी होने की संभावना बन रही है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों को आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलेगा। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। आप अपनी जरूरी योजनाओं पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। मां संतोषी की शुभ दृष्टि से अचानक भारी धन लाभ मिलने की संभावना बन रही है। कार्यक्षेत्र में आपको मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आपकी प्रतिभा की हर कोई सराहना करेगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों का समय आनंददायक व्यतीत होगा। आपका भाग्य प्रबल रहने वाला है। कामकाज की योजनाएं आपके मन मुताबिक पूरी होंगी। मानसिक सुख की प्राप्ति हो सकती है। वैवाहिक जीवन की परेशानियां समाप्त होने की संभावना बन रही है। आय के नए साधन मिल सकते हैं। बच्चों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। मकान, वाहन संबंधित खरीदारी करने की योजना बना सकते हैं। प्रतिष्ठित लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी।

Related Articles

Back to top button