धार्मिक

संकट मोचन जीवन की नैय्या को लगाएंगे पार, इन राशियों को मिलेगी हर खुशी, तरक्की की राह होगी आसान

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों की लगातार बदलती चाल मनुष्य के जीवन, परिवार, नौकरी पर प्रभाव डालती है। यदि व्यक्ति की राशि में ग्रहों की स्थिति ठीक है तो इसकी वजह से हर क्षेत्र से शुभ परिणाम मिलते हैं, परंतु ग्रहों की स्थिति खराब होने के कारण विपरीत परिस्थितियों से गुजरना पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों के शुभ प्रभाव की वजह से कुछ राशियों के लोग ऐसे हैं जिनके ऊपर संकट मोचन हनुमान जी की कृपा दृष्टि बरसने वाली है। इनके जीवन की कठिन परिस्थितियां दूर होंगीं। तरक्की के मार्ग में उत्पन्न हो रही बाधाएं दूर हो सकती हैं।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों को अपने किसी भी खास कामकाज में अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य लेनी चाहिए, इससे आपके काम को सही दिशा मिलेगी। आप अपने घरेलू मामलों को लेकर कुछ परेशान नजर आएंगे। आप अधिक तनाव लेने से बचें। आपको अपनी जरूरी योजनाओं पर ध्यान केंद्रित करना होगा। नौकरी पेशा वाले लोग काम के सिलसिले में विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। भाई-बहनों के सहयोग से आपका कोई जरूरी काम पूरा होगा। अचानक किसी पुरानी योजना का अच्छा फायदा मिलने वाला है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों को काफी संभलकर रहना होगा। आपके जीवन में बहुत सी परेशानियां खड़ी हो सकती है। कठिन समय में आपको समझदारी और धैर्य से काम लेने की जरूरत है। नौकरी के क्षेत्र में अधिकारियों की नाराजगी सहन करनी पड़ेगी। दांपत्य जीवन में अच्छे तालमेल बने रहेंगे। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को व्यापार में कोई भी परिवर्तन करने से बचना होगा। आप वाहन के प्रयोग में सतर्क रहें। धार्मिक यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। आप किसी भी नए कार्य की शुरुआत करने से बचें अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में ध्यान देने की जरूरत है.

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों का समय शुभ रहने वाला है। संकट मोचन हनुमान जी की कृपा से भाग्य आपके पक्ष में रहेगा। आप अपने कामकाज आसानी से पूरे कर सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में आपको तरक्की मिलने के योग बन रहे हैं। आपके द्वारा किए गए प्रयास सार्थक होंगे। कोई पुराना वाद-विवाद दूर हो सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। भाई-बहनों के साथ अच्छे संबंध रहेंगे। आप किसी जरूरतमंद व्यक्ति की सहायता कर सकते हैं। आपके इस नेक काम के लिए बड़ी प्रशंसा मिल सकती है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों के द्वारा किए गए प्रयास सफल होंगे। कार्यस्थल में आपकी तारीफ होगी। व्यवसाय में आपको कोई लाभदायक समझौता हाथ लग सकता है। संकट मोचन हनुमान जी की कृपा से आपको अधिक मुनाफा मिलेगा। घरेलू दायित्वों की कुशल पूर्ति हेतु आप अधिक मेहनत करेंगे। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। आपकी कोई कीमती चीज वापस मिल सकती है, जिससे आपका मन प्रफुल्लित होगा। आपके खर्चों में कमी आएगी।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों को अपने व्यापार में भारी मुनाफा मिलने के योग बन रहे हैं। आप समय के साथ-साथ अपने सभी कार्य ठीक प्रकार से पूरा करेंगे। संकट मोचन हनुमान जी की कृपा से पुराने निवेश का अच्छा फायदा मिलने वाला है। जरूरी कामकाज में अनुभवी लोगों की सलाह मिल सकती है। अचानक धन प्राप्ति के अवसर हाथ लग सकते हैं। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। आप अपनी जिम्मेदारियों को ठीक प्रकार से पूरा करेंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों को अपनी मेहनत का बड़ा लाभ मिलने वाला है। कार्यस्थल में बड़े अधिकारी आप खुश रहेंगे। आप आत्मविश्वास और पराक्रम से भरपूर रहेंगे। परोपकार और समाजिक कार्यों की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। किसी बड़े काम की योजना आपके हाथ लग सकती है। आपके जीवन में सकारत्मक बदलाव आने की संभावना बन रही है। मानसिक चिंता दूर होगी। किसी पुराने संबंधी से नजदीकी बढ़ सकती है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों को मिला-जुला फल मिलेगा। किसी करीबी मित्र से आपको उपहार मिलने की संभावना बन रही है। घर-परिवार की जरूरतों के पीछे अधिक धन खर्च होने की संभावना बन रही है। आप अपने कामकाज के तरीकों में कुछ बदलाव कर सकते हैं, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। रचनात्मक कार्यों से आपको लाभ मिल सकता है। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचार हावी ना होने दें। विषम परिस्थितियों में आपको समझदारी से काम लेने की जरूरत है। आप अपनी गलतियों से कुछ सीखें।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों का समय आनंददायक व्यतीत होने वाला है। घर-परिवार में मेहमानों के आगमन से पारिवारिक माहौल खुशनुमा बनेगा। व्यापार में आपको भारी लाभ मिलने की संभावनाएं बन रही है। गृहस्थ जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। पिता की तरफ से आपको लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। आप अपने सभी कार्य सही ढंग से पूरा करेंगे। किसी पुराने रिश्तेदार से मिलकर आपका मन खुश होगा। मित्रों से आर्थिक मदद मिल सकती है। कामकाज की योजनाओं में लगातार सफलता हासिल होगी।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों को अपने जीवन की कई समस्याओं का समाधान मिल सकता है। आप अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने के नए तरीके आजमा सकते हैं। अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। कार्यस्थल का वातावरण ठीक-ठाक रहने वाला है, परंतु आप अपने गुस्से पर काबू रखें अन्यथा साथ काम करने वाले लोगों से कहासुनी हो सकती है। आप अपने गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें। यह आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों का समय मध्यम फलदाई रहने वाला है। जीवन साथी की कोई बात आपकी भावनाओं को चोट पहुंचा सकती है। आप काफी उदास रहेंगे। आप अपने दांपत्य जीवन के मामलों को शांतिपूर्वक सुलझाने की कोशिश कीजिए। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। कार्यस्थल में आप कोई अहम कदम उठा सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको फायदा मिल सकता है। बच्चों की तबीयत में गिरावट आने की संभावना बन रही है, जिसको लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों की मिली-जुली स्थिति रहेगी। आप मानसिक रूप से काफी हल्का महसूस करेंगे। कामकाज की योजनाओं में ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। कोर्ट कचहरी के कामों में आपको विजय हासिल होगी। मित्रों की सहायता से आप किसी नई योजना की शुरुआत करेंगे। अगर आप कहीं धन निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य लीजिए। आपको वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों को अपनी सकारात्मक सोच की वजह से हर काम में सफलता हासिल होगी। आपका अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। रहन-सहन में बदलाव आएगा। व्यापार में अच्छा मुनाफा मिल सकता है। किसी मामले में आपके द्वारा लिया गया फैसला फायदेमंद साबित होगा। संतान की तरफ से सभी चिंताएं दूर होंगी। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। वैवाहिक जीवन आनंद पूर्वक व्यतीत होने वाला है।

Related Articles

Back to top button