धार्मिक

ग्रह-नक्षत्रों से बना वृद्धि योग, इन 6 राशियों को काम में मिलेगा मनचाहा फल, परेशानियों का होगा हल

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों में होने वाले लगातार बदलाव के कारण मनुष्य का जीवन, परिवार, व्यापार, नौकरी पर भिन्न-भिन्न प्रकार का प्रभाव पड़ता है। यदि ग्रहों की स्थिति ठीक है तो इसकी वजह से हर क्षेत्र में शुभ नतीजे मिलते हैं. परंतु स्थिति खराब होने के कारण कठिनाइयां उत्पन्न होने लगती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आज ग्रह-नक्षत्रों में वृद्धि योग बन रहा है, जिसका आपकी राशियों पर अलग-अलग प्रभाव पड़ेगा। आखिर वृद्धि योग की वजह से किस राशि के लोग भाग्यशाली साबित होंगे और किनको नुकसान से गुजरना पड़ सकता है? इसकी जानकारी आप अपनी राशि अनुसार जानिए।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों को किसी पुरानी बात की वजह से चिंता लगी रहेगी। आप अपने बिजनेस में थोड़ा ध्यान दीजिए क्योंकि बिजनेस में हानि होने की संभावना बन रही है। समय के साथ-साथ आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आ सकता है। आर्थिक मामलों से जुड़े हुए कुछ अच्छे समाचार मिलने के योग बन रहे हैं। आप अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने की हर संभव कोशिश करेंगे। घर-परिवार के लोगों के बीच आपसी तालमेल बनाए रखने की आवश्यकता है। आप कहीं भी पैसा निवेश ना करें।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों का समय शुभ रहेगा। वृद्धि योग की वजह से आपको अपनी मेहनत का पूरा-पूरा फल मिलने वाला है। आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प के साथ आप अपने कामकाज सफल करेंगे। आपको आर्थिक लाभ मिलने की संभावना बन रही है। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रहेगा। कुछ जरूरतमंद लोगों की सहायता करने का अवसर मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों को वृद्धि योग की वजह से कम मेहनत में अधिक फायदा मिलेगा। कामकाज की योजनाएं सही दिशा पर जायेंगीं। पुराने किए गए निवेश से आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। मित्रों के साथ मिलकर आप किसी नई योजना में कार्य करेंगे, जिसका भविष्य में शुभ परिणाम मिलेगा। आपका भाग्य प्रबल रहेगा। भाग्य के सहारे सफलता के कई मौके मिल सकते हैं। रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों को अपनी नौकरी के क्षेत्र में सतर्क रहने की जरूरत है। आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य अधूरा रह सकता है। आप सोच-विचार में समय व्यर्थ मत कीजिए। आपको अपनी जरूरी योजनाओं पर ध्यान देने की आवश्यकता है। आपकी आमदनी अच्छी रहेगी। घर-परिवार के लोग आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। व्यापार के सिलसिले में किसी यात्रा पर जा सकते हैं।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों का समय अच्छा रहेगा। काफी लंबे समय से चल रहे कानूनी वाद-विवाद खत्म हो सकते हैं। व्यापार में विस्तार होगा। परिवार के लोगों के बीच आपसी संबंध मधुर रहेंगे। घर में कोई शुभ समाचार मिल सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। उधार दिया गया पैसा वापस मिलेगा। आपकी छवि में सुधार आने के योग बन रहे हैं। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। आप हर कठिन मामलों का समाधान अपनी बुद्धिमानी से करेंगे। आप अपने शत्रुओं को पराजित करेंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों का समय बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। वृद्धि योग की वजह से आपकी महत्वपूर्ण योजनाएं सफल होंगी। कामकाज की बाधाएं समाप्त हो सकती हैं। आप अपनी मेहनत और लगन से कामकाज में आगे बढ़ेंगे। आर्थिक मामलों में फायदा मिल सकता है। आपके द्वारा लिए गए फैसले कारगर साबित होंगे। अनुभवी लोगों की सहायता मिलेगी। शेयर बाजार से जुड़े हुए लोगों को लाभ मिलने के योग बन रहे हैं।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों का समय उचित रहेगा। नौकरी में तरक्की मिलने की संभावना बन रही है। कारोबार में आपको लाभ मिल सकता है। आमदनी में वृद्धि होने की संभावना बनी हुई है। वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी। कानूनी बाधाएं दूर हो सकती हैं। पुराने मित्रों से मुलाकात करके आपका मन प्रफुल्लित होगा। आप अपने आपको ऊर्जावान महसूस करेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों का समय बहुत मुश्किल भरा रहने वाला है। अधिक मेहनत करने के बावजूद भी कामकाज में निराशा हाथ लग सकती है। घर-परिवार में किसी बात को लेकर परेशानी बनी रहेगी। आपके आत्मविश्वास का स्तर कमजोर रहेगा। नकारात्मक विचारो की वजह से कामकाज में ध्यान केंद्रित करना काफी कठिन रहेगा। आपकी आमदनी में कमी आ सकती है। इधर-उधर की चीजों पर अधिक धन खर्च होने की संभावना बन रही है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों का समय सामान्य रहेगा। आप अपनी सेहत पर ध्यान दीजिए। कामकाज का दबाव अधिक होने के कारण शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। मन में किसी बात को लेकर आप व्याकुल रहेंगे। आप किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचें। कार्य क्षेत्र का वातावरण मिलाजुला रहेगा। आप पैसों का लेनदेन या फिर कोई भी बड़ा निवेश ना करें।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों को कार्यक्षेत्र में अपनी कुशलता से उचित फल की प्राप्ति होगी। आपको अपनी पुरानी योजनाओं का अच्छा परिणाम मिलेगा। आपकी मेहनत रंग लाएगी। आप कहीं पूंजी निवेश करने की योजना बना सकते हैं। जो आपके लिए लाभदायक रहेगा। सफलता के कई अवसर सामने आ सकते हैं। विभिन्न क्षेत्रों में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपका व्यापार-धंधा अच्छा चलेगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों को नकारात्मक विचारों से दूर रहने की आवश्यकता है। खान-पान पर नियंत्रण रखें अन्यथा आपकी सेहत खराब हो सकती है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी, जिससे आपका मन शांत रहेगा। शत्रु पक्ष आपके कामकाज बिगाड़ने की कोशिश करेंगे, इसलिए आपको सावधान रहने की जरूरत है। घर-परिवार का वातावरण अच्छा रहेगा। आमदनी के अच्छे स्रोत मिल सकते हैं। आप कुछ महत्वपूर्ण योजनाओं में मन लगाकर कार्य करेंगे।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों को बैंक से संबंधित मामलों में अच्छा फल मिल सकता है। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। कार्यस्थल में आपके कामकाज की सराहना हो सकती है। सकारात्मक सोच की वजह से आप अच्छे रिजल्ट हासिल करेंगे। व्यवसाय में अनुभवी लोगों की सलाह मिलेगी, जिससे आपका मुनाफा बढ़ सकता है।

Related Articles

Back to top button