धार्मिक

भोले भंडारी की कृपा से इन 8 राशियों की मेहनत का मिलेगा उचित परिणाम, धन में होगी लगातार वृद्धि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर ग्रह व्यक्ति के जीवन पर भिन्न-भिन्न प्रकार से प्रभाव डालता है। यदि व्यक्ति की राशि में ग्रहों की स्थिति ठीक है तो इसकी वजह से जीवन में सकारात्मक नतीजे मिलते हैं, परंतु इनकी स्थिति विपरीत होने के कारण कठिन समय से गुजरना पड़ता है। आपको बता दें कि ग्रह-नक्षत्रों के शुभ प्रभाव से कुछ राशियों के लोग ऐसे हैं जिनके ऊपर भोले भंडारी की विशेष कृपा दृष्टि बरसने वाली है। इन राशियों के लोगों को अपनी मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा और इनको धन प्राप्ति के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। आखिर यह भाग्यशाली राशियों के लोग कौन से हैं? चलिए जानते हैं इनके बारे में।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों के जीवन की परिस्थितियों में अच्छा खासा सुधार देखने को मिलेगा। भोले भंडारी की कृपा से व्यापार, प्रेम, नौकरी में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। पारिवारिक वातावरण अच्छा रहेगा। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए यह समय बेहतर रहने वाला है। आर्थिक क्षेत्र में आप लगातार तरक्की हासिल करेंगे। पुराने कामकाज का आपको बेहतर रिजल्ट मिलने वाला है। बच्चों की मनोकामनाओं को आप पूरा कर सकते हैं। परिवार के सभी सदस्य आपके अच्छे स्वभाव से काफी खुश रहेंगे।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले लोग मानसिक रूप से थोड़ा परेशान रहेंगे। आप बेकार का तनाव लेने से बचें। जीवनसाथी के साथ थोड़ी दूरी महसूस हो सकती है। आप काम के साथ-साथ अपने जीवनसाथी को भी समय दीजिए। किसी महत्वपूर्ण काम को लेकर आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। प्राइवेट नौकरी कर रहे लोगों के वेतन में वृद्धि होने की संभावना बन रही है। अधिनस्थ कर्मचारी आपकी सहायता करेंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों का रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। भोले भंडारी की कृपा से बेरोजगार लोगों को रोजगार की प्राप्ति होगी। करियर में आपको सफलता हासिल होगी। अचानक शुभ समाचार प्राप्ति के योग बन रहे हैं, जिससे आपका मन हर्षित होगा। आपके स्वास्थ्य में सुधार आएगा। प्रेम संबंधित मामलों में सफलता हासिल होगी। व्यवसाय में विस्तार हो सकता है। लाभ के कई अवसर हाथ लगेंगे।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों का समय उत्तम रहेगा। भवन निर्माण संबंधित कार्य पूर्ण हो सकते हैं। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। आप किसी नए कार्य पर सोच-विचार कर सकते हैं। आपके जीवन में महत्वपूर्ण घटनाएं हो सकती हैं, जो आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आने वाली हैं। ईश्वर की भक्ति में आपका अधिक मन लगेगा। परिवार के लोगों के साथ आप किसी तीर्थ स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातक अपने जीवन की परेशानियों से मुक्ति प्राप्त कर सकते हैं। स्वास्थ्य और व्यापार दोनों एक साथ शिखर की ओर बढ़ेंगे। प्रेम जीवन में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। संतान का मार्गदर्शन कर सकते हैं। खानपान की चीजों में रूचि बढ़ेगी। मित्रों के साथ मौज-मस्ती भरा समय व्यतीत करेंगे। घर में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातक किसी पुरानी बीमारी के कारण परेशान रहेंगे। आपका स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रहेगा, इसलिए स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना बरतें। कामकाज में आपको अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। आप किसी की भी बातों का विरोध करने से बचे। व्यापार चल रहा है तो उसमें आप कोई भी परिवर्तन मत कीजिए। दान-पुण्य में आपकी रूचि बढ़ेगी।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों को रोजगार में तरक्की मिलने के योग बन रहे हैं। भोले भंडारी की कृपा से नौकरी में अच्छी सफलता हासिल होगी। प्रेम जीवन सुखद रहेगा। आपका शीघ्र ही प्रेम विवाह हो सकता है, जिसमें परिवार वालों की सहमति रहेगी। बच्चों के साथ आनंददायक समय व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी की सेहत में सुधार आ सकता है। आर्थिक स्तिथि अच्छी रहेगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों का समय काफी कठिन रहेगा। शत्रु आप पर भारी पड़ेंगे। किसी योजना में आपको निराशा हाथ लग सकती है। भाई-बहनों के साथ संबंध खराब हो सकते हैं। आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। मानसिक तौर से आप थोड़ा हताश महसूस करेंगे। प्रेम जीवन सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। व्यापार से जुड़े हुए लोगों का समय अच्छा रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों को मिले-जुले नतीजे हासिल होंगे। आप कहीं पूंजी निवेश करने की योजना बना सकते हैं, परंतु अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य लीजिए। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन में आपको कोई अच्छी सूचना मिलने की संभावना बन रही है। आपके व्यापार में धीरे-धीरे सुधार आता रहेगा, इसलिए आप जल्दीबाजी में कोई भी कदम ना उठाएं। घरेलू साधनों पर अधिक धन खर्च होने की संभावना बन रही है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों की माता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। आपका व्यापार अच्छा चलेगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। आप जरूरतमंद लोगों की सहायता करने में सबसे आगे रहेंगे। भोले भंडारी की कृपा से आपकी पुरानी योजनाएं सफल रहेंगी। आपको इसका भारी मुनाफा मिल सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों को आर्थिक लाभ मिलने के संकेत बने हुए हैं। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिलेगा। व्यापार में चार चांद लग सकते हैं। व्यापार में भारी फायदा मिलने के योग बन रहे हैं। आमदनी बढ़ेगी। कमाई के जरिए प्राप्त होते रहेंगे। भगवान की आराधना में आपका अधिक मन लगेगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों को भाग्यवश लेन-देन के कामों में अच्छा फायदा मिल सकता है। आपके धन में वृद्धि होगी। प्रेम और व्यापार में सब कुछ अच्छा रहेगा। आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं, इसलिए स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। कुछ नए लोगों से जान-पहचान बढ़ सकती है। पुराने मित्रों से मिलकर आपका मन खुश होगा। शेयर बाजार में अच्छा फायदा मिल सकता है।

Related Articles

Back to top button