धार्मिक

लक्ष्मीयोग की वजह से इन 6 राशियों की सुधरेगी जिंदगी, चारों तरफ से फायदा मिलने के बन रहे योग

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आज मंगल और चंद्रमा एक साथ होने से लक्ष्मी योग का निर्माण हो रहा है, इसके अलावा ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति में बहुत से फेरबदल होने के कारण कुछ राशियों के लोग ऐसे हैं जिनको अपनी जिंदगी में बेहतर नतीजे मिल सकते हैं। आज हम आपको लक्ष्मी योग का किन राशियों को शुभ फल मिलेगा और किन राशियों को कठिन समय से गुजरना पड़ सकता है? इसके बारे में जानकारी देने वाले हैं।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों के अंदर नई ऊर्जा का संचार होगा। लक्ष्मी योग की वजह से आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। किस्मत के सहारे आपको हर क्षेत्र में अच्छा मुनाफा मिल सकता है। आमदनी के अच्छे स्रोत हासिल होंगे। पारिवारिक वातावरण बेहतर रहेगा। माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों को खर्चों को लेकर थोड़ा परेशान होना पड़ सकता है। दिमागी तनाव अधिक रहेगा, जिसके कारण कामकाज में ध्यान केंद्रित करना काफी कठिन रहेगा। स्वास्थ्य, व्यापार, प्रेम पर ग्रह-नक्षत्रों का नकारात्मक असर रहने वाला है, इसलिए आपको थोड़ा संभल कर रहने की आवश्यकता है। निराशाजनक स्थिति से बचकर रहने की जरूरत है। आप अपने मन को शांत रखें।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों को लक्ष्मी योग का अच्छा फायदा मिलेगा। आर्थिक मामले सुलझ सकते हैं। अचानक शुभ समाचार प्राप्ति के योग बन रहे हैं। बच्चों के साथ आप मनोरंजन भरा समय व्यतीत करेंगे। व्यापार में आपको भारी मुनाफा मिलेगा। किसी बड़ी समस्या का समाधान निकल सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। भाग्य प्रबल रहेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों को पैतृक संपत्ति से अच्छा लाभ मिल सकता है। कोर्ट कचहरी के कामों में आपको सफलता हासिल होगी। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। प्रेम संबंधित मामलों में आपको सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़े अधिकारी आपके कामकाज से काफी खुश रहेंगे। दान-पुण्य में आपकी रूचि बढ़ सकती है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों का समय कठिन रहेगा। आप कोई भी जोखिम अपने हाथ में मत लीजिए। विपरीत परिस्थितियों में आपको समझदारी से काम लेने की जरूरत है। प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। संतान को लेकर आपकी चिंता बढ़ सकती है। संतान की नकारात्मक गतिविधियों की वजह से आप काफी परेशान रहेंगे। माता की सेहत में सुधार आएगा। कामकाज के सिलसिले में किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों का समय परेशानियों से भरा रहेगा। कामकाज में मन नहीं लगेगा। वाहन दुर्घटना होने की संभावना बन रही है, इसलिए वाहन प्रयोग में लापरवाही ना बरतें। आपको कोई भी रिस्क लेने से बचना होगा। अचानक प्रभावशाली लोगों से संपर्क स्थापित हो सकते हैं। प्रेम संबंधित मामलों में आपको मिले-जुले नतीजे मिलेंगे।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों को अपने जीवन में शुभ नतीजे देखने को मिलेंगे। नौकरी-चाकरी में इजाफा होगा। जीवनसाथी के साथ अच्छे तालमेल बने रहेंगे। प्रेम जीवन सुखद रहने वाला है। व्यापार में आपको धीरे-धीरे बड़ा मुनाफा मिलने के योग बन रहे हैं। लक्ष्मी योग की वजह से ज्यादातर मामलों में किस्मत का पूरा सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों को धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। आपके ज्ञान में वृद्धि होगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आपको अपने किसी जरूरी कार्य में सफलता हासिल हो सकती है। आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। प्रभावशाली लोगों के बीच उठना बैठना रहेगा। व्यापार ठीक ठाक चलेगा। आप विपरीत परिस्थितियों का सामना करने में सक्षम रहेंगे। संपत्ति के कार्यों में आपको अच्छा लाभ प्राप्त होगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों को अपने वेतन के अनुसार खर्चों पर भी लगाम रखने की जरूरत है अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखें। किसी भी मामले में फैसला लेते वक्त आपको सोच-विचार करने की आवश्यकता है। व्यापारिक दृष्टिकोण से आपको मिलाजुला फायदा मिलेगा। आप परिवार के लोगों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। भाई-बहनों के साथ अच्छे तालमेल बने रहेंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातक अपने कामकाज में नए-नए प्रयोग कर सकते हैं, जो आपके लिए काफी बेहतर साबित होंगे। आप अपने सोचे हुए कार्य सफल करेंगे। कार्यस्थल में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। काफी लंबे समय से चली आ रही पारिवारिक परेशानियां खत्म हो सकती हैं। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। तीर्थ स्थल की यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। घर में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। लक्ष्मी योग की वजह से आर्थिक मुनाफा मिलने के संकेत बने हुए हैं।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों का पुराना निवेश लाभदायक सिद्ध होगा। रुपए-पैसों में बढ़ोतरी होगी। व्यापारिक दृष्टिकोण से समय अच्छा रहने वाला है। आप अपने करियर में लगातार आगे बढ़ेंगे। लक्ष्मी योग की वजह से आप धन का संचय करने में सफल रहेंगे। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों को किसी भी महत्वपूर्ण काम में समझदारी से कदम बढ़ाने की आवश्यकता है। आपसे हुई कोई भी गलती काफी चिंताजनक साबित हो सकती है। आपको कुछ ना कुछ नया सीखने को मिल सकता है। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। लव पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा। घर के किसी बड़े बुजुर्ग की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। आप अपने व्यापार में कुछ बदलाव करने का सोच-विचार करेंगे।

Related Articles

Back to top button