मनोरंजन

रश्मि देसाई से हिना खान तक, जब TV की इन बहुओं ने बदले तेवर, विलेन बनकर जीता दर्शकों का दिल

बॉलीवुड इंडस्ट्री की अभिनेत्रियों की तरह ही टीवी इंडस्ट्री की अभिनेत्रियां भी अपने किरदार को बखूबी तरीके से निभाना जानती हैं। टीवी की अभिनेत्रियां अपने किरदार को लेकर दर्शकों के बीच अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। वर्तमान समय की बात की जाए तो सभी स्टार्स को उनके किरदारों के कारण ही लोग जानते हैं। समय के साथ-साथ हर चीज में बदलाव आता जा रहा है। टीवी इंडस्ट्री में भी पहले से काफी कुछ परिवर्तन आ चुका है। कुछ ऐसे सितारे हैं जो पहले पॉजिटिव रोल में लोगों के बीच मशहूर हो गए थे, लेकिन बाद में उन्होंने नेगेटिव किरदार निभाने शुरू कर दिए, जो कई बार दर्शकों को बिल्कुल भी पसंद नहीं आता है। लेकिन कुछ टीवी जगत की अभिनेत्रियां ऐसी भी हैं, जो अपने किरदार के साथ लगातार एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं। आज हम आपको टीवी इंडस्ट्री की कुछ ऐसी संस्कारी बहुओं के बारे में जानकारी देने वाले हैं जिन्होंने नेगेटिव किरदार में भी दर्शकों का दिल जीत लिया है।

आशिका गोराडिया

आपको बता दें कि आशिका गोराडिया ने क्योंकि सास भी कभी बहू थी, सात फेरे, नागिन, नागिन 2 में पॉजिटिव किरदार निभा चुकी हैं। जिसको लोगों ने काफी पसंद किया। नागिन सीरीज में यह नेगेटिव किरदार से लोगों की वाहवाही बटोर रही थीं।

आमना शरीफ

टीवी इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्री आमना शरीफ कई लोकप्रिय टीवी शोज का हिस्सा रह चुकीं हैं। आमना शरीफ ने “कहीं तो होगा” सीरियल में कशिश का किरदार निभाया है। अपने इस किरदार से उन्होंने दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बनाई है। आमना शरीफ की खूबसूरती के लोग दीवाने हैं। आपको बता दें कि बीच में आमना शरीफ काफी समय तक दिखाई नहीं दी थीं लेकिन सालों बाद आमना शरीफ ने धमाकेदार एंट्री मारी है वह भी कसौटी 2 में कोमोलिका के किरदार में। अब आमना शरीफ नेगेटिव किरदार में नजर आने वालीं हैं।

अदा खान

टीवी अभिनेत्री अदा खान ने नागिन में शेषा का किरदार निभाया था। इनका यह किरदार पॉजिटिव था। बाद में इन्होंने नेगेटिव किरदार निभाया। जिसको दर्शकों ने काफी पसंद किया।

रश्मि देसाई

रश्मि देसाई ने सीरियल “उतरन” में नेगेटिव रोल निभाया था, जिसके अंदर इन्होंने तपस्या का रोल प्ले किया था। इनकी एक्टिंग की लोगों ने खूब तारीफ की थी।

हिना खान

टीवी अभिनेत्री हिना खान को लोग काफी पसंद करते हैं। इनकी आवाज, इनके संस्कार लोगों को बहुत भाता है। यह रिश्ता क्या कहलाता है में इन्होंने अपने किरदार से दर्शकों का दिल जीत लिया था। हिना खान की वजह से ही दर्शक इस सीरियल को देखना पसंद करते थे। टीवी शोज में हिना खान अच्छी बहन, अच्छी पत्नी, अच्छी बेटी और मां बनकर लोगों के बीच काफी मशहूर हुईं हैं। इन्होने कसौटी 2 में कोमोलिका का नेगेटिव किरदार निभाया। जो लोगों को काफी पसंद आया।

अनीता हसनंदानी

अनीता हसनंदानी एक ऐसी अभिनेत्री हैं जिनकी बेहतरीन एक्टिंग की लोग खूब तारीफ करते हैं। इतना ही नहीं बल्कि इस अभिनेत्री की खूबसूरती के लाखों लोग दीवाने हैं। इन्होंने मोहब्बतें सीरियल में नेगेटिव किरदार निभाया है। अपने इस किरदार से इन्होंने दर्शकों का दिल जीत लिया था परंतु इस सीरियल की वजह से इनको ट्रोल भी होना पड़ गया था। नेगेटिव रोल की वजह से अनीता हसनंदानी को धमकियां भी मिलनी शुरू हो गई थीं। बाद में अनीता के किरदार को पॉजिटिव कर दिया गया।

Related Articles

Back to top button