धार्मिक

भगवान शंकर का इतना ऊँचा मंदिर आपने सपने में भी नहीं देखा होगा, इस मंदिर का रहस्य…

भारत में हिन्दू धर्म को मानने वालों की काफी संख्या है। यहाँ कई देवी-देवताओं की श्रद्धा से पूजा-अर्चना की जाती है। देवी-देवताओं के कई प्रसिद्ध मंदिर आपको यहाँ देखने को मिल जायेंगे। कुछ मंदिर अपनी ख़ास विशेषता की वजह से पुरे विश्व में प्रसिद्ध हैं। हिन्दू धर्म में भगवान शंकर का एक बहुत ही ख़ास स्थान हैं। भगवान शंकर के भक्तों की संख्या काफी है। यही वजह है कि इनका मंदिर हर गली में आपको मिल जायेगा।

पूरी दुनिया में हैं हिन्दू धर्म को मानने वाले लोग:

लेकिन आज हम आपको भगवान शंकर के एक ऐसे मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे आपने पहले कभी नहीं देखा होगा। यह मंदिर रहस्यों से भरा हुआ है और अबतक लोग इससे अंजान हैं। दुनिया के इस सबसे विशाल शिव मंदिर को देखकर आप भी हैरान हो जायेंगे। जब आप इस विशाल मंदिर के रहस्य के बारे में जानेंगे तो और भी ज्यादा हैरानी होगी आपको। आपको बता दें पूरी दुनिया में हिन्दू धर्म को मानने वाले लोग हैं।

श्रद्धा पूर्वक आते हैं मंदिर में माथा टेकने:

केवल भारत में ही नहीं बल्कि कई अन्य देशों में भी हिन्दू देवी-देवताओं के कई प्रसिद्ध और प्राचीन मंदिर हैं। भारत में सबसे ज्यादा भगवान शिव के ही मंदिर बने हुए हैं। भगवान शिव में भक्तों की अपार श्रद्धा देखने को मिलती है। इनके मंदिरों में केवल हिन्दू ही नहीं बल्कि कई अन्य धर्मों के लोग भी श्रद्धा पूर्वक माथा टेकने आते हैं। हम जिस मंदिर की बात कर रहे हैं, उसे दुनिया का सबसे ऊँचा शिवालय भी कहा जाता है।

लगभग एक हजार साल पुराना है यह मंदिर:

यहाँ आने वाले हर भक्त की मनोकामना पूरी हो जाती है। इस मंदिर से भगवान राम का भी गहरा नाता है। भगवान शंकर का यह प्रसिद्ध मंदिर तुंगनाथ उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के चोपता से तीन किमी दूर स्थित है। इस मंदिर की खूबसूरती देखने के बाद हर कोई मंत्रमुग्ध हो जाता है। इस मंदिर को पंच केदारों में से एक माना जाता है। इस मंदिर के बारे में कहा जाता है कि यह मंदिर लगभग एक हजार साल पुराना है। क्यों हो गए ना हैरान?

Related Articles

Back to top button