अजब ग़जब

बाथरूम में नहा रही थी महिला, देखा कुछ ऐसा की निकल गयी…

अक्सर हमारे आस-पास कुछ ऐसी घटनाएँ होती हैं, जो हमें हैरानी में डाल देती हैं। कई बार घटना इतनी खतरनाक होती है कि सोचकर ही डर के मारे रोंगटे खड़े हो जाते हैं। अब सोचिये अगर ये घटना आपके साथ हो जाये तो आपका क्या हाल होगा। जी हाँ आपकी तो हालत ही खराब हो जाएगी। आजकल सोशल मीडिया पर एक ऐसी ही खतरनाक घटना के फोटो जमकर वायरल हो रहे हैं।

बल्ब पर बैठा था अजगर कुंडली मारकर:

दरअसल यह घटना क्वीन्सलैंड की है। वहाँ के नूजा की रहने वाली एक महिला के उस समय होश उड़ गए जब वह अपने बाथरूम में मजे से नहाने की तैयारी रही थी। अब आप सोच रहे होंगे कि भला बाथरूम में नहाने से कैसे किसी की चीखें निकल सकती हैं। हुआ ये कि जब महिला बाथरूम में मजे से नहाने जा रही थी, उसी समय उसकी निगाह छत पर गयी। वहाँ उसनें एक अजगर को कुंडली मारकर बैठे देखा।

अजगर में हरकत होता देख निकल गयी महिला की चीखें:

इतना देखते ही उसके पैर काँपने लगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक महिला अपने बाथरूम में मजे से नहाने की तैयारी कर रही थी। अचानक से उसकी निगाह सीलिंग पर लगे बल्ब की तरफ गयी। उसनें देखा कि एक बड़ा अजगर बल्ब के ऊपरी हिस्से में फँसा हुआ है। पहले तो महिला ने सोचा कि हो सकता है यह मर गया हो, लेकिन अचानक से अजगर में हरकत होता देख, उसकी चीखें निकल गयी।

बल्ब के अन्दर से निकला लगभग डेढ़ मीटर लाभा अजगर:

बाथरूम की छत पर भयानक अजगर देखकर वह चिल्लाते हुए बाथरूम से बाहर आयी और तुरंत ही साँप पकड़ने वालों को फ़ोन किया। कुछ देर में साँप पकड़ने वाले वहाँ पहुँचे और उन्होंने बल्ब का ढक्कन खोलकर लगभग डेढ़ मीटर लम्बे अजगर को बाहर निकाला। उसी समय उसनें इन तस्वीरों को अपने कैमरे में कैद कर लिया और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया, जो जमकर वायरल हो रही हैं।

Related Articles

Back to top button