विशेष

इस युवक ने डांस से मचाया ऐसा तहलका कि सबकी जुबान पर था इसका ही नाम

गीत संगीत और डांस एक ऐसी दवा है जो रोगियों को भी ठीक कर देते हैं। जी हाँ अच्छा गीत-संगीत और डांस लोगों के मन को प्रसन्न कर देता है। जब मन प्रसन्न रहेगा तो कोई भी रोग जल्दी ही ठीक हो जायेगा। डांस का क्रेज समाज में काफी पहले से ही है। आज से नहीं बल्कि प्राचीन काल से ही डांस को एक अच्छे मनोरंजन के साधन के तौर पर जाना जाता है।

कुछ डांस होते हैं लाजवाब:

हालांकि आज डांस केवल मनोरंजन का साधन नहीं रह गया है। यह लाखों-करोड़ों कमाने का जरिया भी बन गया है। आज के समय में हर चीज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो जाती है। ऐसे में डांस के वीडियो भला कैसे वायरल ना हों। आजकल सोशल मीडिया पर तरह-तरह के डांस वीडियो देखने को मिल रहे हैं। उसमें से कुछ डांस के वीडियो तो इतने लाजवाब होते हैं कि देखते ही मुँह से निकलता है वाह।

डांस शो ने दिया विश्वस्तरीय मंच:

अच्छे डांसर की आज के समय में काफी माँग है। लोगों के अन्दर की इस कला को निखारने और खुलकर सामने लाने में डांस शो का बहुत बड़ा हाथ है। आज से कुछ समय पहले तक जब डांस शो नहीं होते थे, उस समय लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका नहीं मिलता था। लेकिन आज हर कोई अपनी प्रतिभा को लोगों के सामने दिखा सकता है, और इसके लिए डांस शो विश्वस्तरीय मंच भी प्रदान कर रहे हैं।

डांस देखकर नहीं होता है लोगों को विश्वास:

आजकल सोशल मीडिया पर एक ऐसे ही डांस की जमकर चर्चा की जा रही है, जो देखने के बाद आपके होश उड़ जायेंगे। आप कुछ और सोचें इससे पहले ही आपको बता दें यह डांस एक लड़के का है। वीडियो में साफ़-साफ़ देखा जा सकता है कि एक लड़का मंच पर जाता है। कुछ देर तो वह अजीब-अजीब हरकतें करता है, लेकिन जब वह डांस शुरू करता है तो लोगों को विश्वास ही नहीं होता है।

वीडियो देखें:

Related Articles

Back to top button