बॉलीवुडमनोरंजन

जानिए सुशांत की मौत के बाद ट्रोलर्स का शिकार हुई सोनम कपूर को क्यों आया गुस्सा?

बॉलावुड एक्टर सुशांत सिंह की मौत के बाद सोशल मीडिया पर इंडस्ट्री में चल रहे नेपोटिज्म को लेकर बड़ी बेहस छिड़ चुकी है। ऐसे में सुशांत के फैंस, स्टार्स सोशल मीडिया पर ‘इनसाइडर वर्सेज आउटसाइडर’ पर जमकर अपना अपना पक्ष रखते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं कई यूजर्स का ये भी कहना है कि स्टारकिड्स के चलते बॉलीवुड के बाहर से आए टैलेंटेड एक्ट्रेस एक्टर्स के साथ अन्याय हो रहा है और इसकी बलि हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत चढ़ चुके थे।

इस बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर भी सोशल मीडिया पर काफी तेजी से ट्रोल हो रही हैं। इस दौरान यूजर्स सोशल मीडिया पर सोनम कपूर की पुराने वीडियोज शेयर कर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। वहीं इन सभी ट्रोलर्स को सोनम कपूर ने जवाब भी दिया है। अपने जवाब में सोनम कपूर ने कहा कि वो एक स्टार किड के रूप में अपने अधिकार को एक्सेप्ट करती हैं और उनकी पहचान उनके लिए गर्व की बात हैं। इतना ही नहीं सोनम कपूर ने अपने सोशल मीडिया पर आए अपशब्‍दों से भरे संदेशों के स्क्रीनशॉट भी साझा किए। जिसमें उनके साथ, उनके पिता अनिल कपूर, निर्माता बहन रिया को भी टार्गेट किया गया था।

मेरे भी बुराई हुई लेकिन मैंने मजाक में लिया

सोनम कपूर ने अपनी पोस्ट में लिखा कि, ये कुछ टिप्पणियां हैं जो मुझे आई हैं। सभी मीडिया और सभी लोग जिन्होंने इस तरह के व्यवहार को बढ़ावा दिया है और इसे उकसाया है। यह आप पर निर्भर करता है कि किसी के प्रति दयालु होने के बारे में बात करने वाले लोग दूसरों के लिए बुरा कर रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कॉफी विद करण की वीडियो का सोनम कपूर बचाव करती हुई नजर आईं।

एडिट किया गया पुराने एपिसोड का वीडियो

उन्होंने कहा कि ‘जो वीडियो आप लोग देख रहे हैं, वह सात साल पुराना था। जब सुशांत ने एक फिल्म की थी तो मैं उन्हें नहीं जानती थी, जैसे वह मुझे नहीं जानते थे और मैंने कुछ नहीं कहा था। प्लीज उस एपिसोड्स को भी देखें जहां पर मेरे फेलो एक्टर्स ने मेरे बारे में बहुत कुछ बुरा कहा है लेकिन मैंने इसे मजाक के रूप में लिया था।’ वहीं सोनम कपूर ने ये भी बताया कि, ‘जिस तरह से उस एपिसोड को एडिट किया गया है, वह सब मैंने नहीं कहा है। यह वीडियो एडिट किया गया है, प्लीज मेरे लिए एक फेवर करें और पूरी बात देंखें।’

गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद सिर्फ सोनम कपूर ही नहीं बलकि कई और भी स्टारकिड्स जैसे आलिया भट्ट, अनन्या पांडे, जान्वही कपूर भी ट्रोलर्स के निशाने पर हैं। गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत ने टीवी के बाद बॉलीवुड में फिल्म ‘काय पो छे’ से डेब्यू किया था। जिसके बाद उन्होंने धोनी जैसी हिट फिल्म कर खूब नाम भी कमाया। लेकिन ‘छिछोरे’ सुशांत की आखिरी फिल्म थी जिसमें वो नजर आए थे।

Related Articles

Back to top button