बॉलीवुड

अब अभय देयोल ने किया बॉलीवुड पर कटाक्ष और कह दी इतनी बड़ी बात

बॉलीवुड में बीते दिनों से नेपोटिज्म को लेकर जंग छिड़ी हुई है। कुछ सेलेब्स सामने आकर बॉलीवुड की काली हकीकत का खुलासा कर रहे हैं। अब बॉलीवुड एक्टर अभय देयोल ने भी अपनी पोस्ट के ज़रिए बॉलीवुड पर कटाक्ष किया है।

अभय देयोल का बॉलीवुड पर कटाक्ष-

इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी फिल्म शंघाई का पोस्टर शेयर करते हुए उन्होंने बॉलीवुड पर जमकर अपनी भड़ास निकाली। उन्होंने लिखा कि फिल्म इंडस्ट्री में प्रचलित ‘भ्रष्ट आचरण के बारे में कोई भी फिल्म बना सकता है। अभय ने अपनी 2012 की फिल्म ‘शंघाई’ की शूटिंग को याद करते हुए इंस्टाग्राम पर यह बातें लिखीं। बता दें कि फिल्म राजनीति में भ्रष्टाचार के मुद्दे पर बनाई गई थी।

बॉलीवुड की गंदी राजनीति पर भी बने फिल्म-

अपनी पोस्ट में अभय देयोल ने लिखा कि शंघाई’ 2012 में रिलीज हुई थी और एक समकालीन भारतीय लेखक वासिलिस वसिलिकोस के ग्रीक उपन्यास ‘जेड’ पर आधारित है। इस फिल्म को दिबाकर बनर्जी ने डायरेक्ट किया था और फिल्म पॉलिटिक्स में होने वाले प्रणालीगत भ्रष्टाचार के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म के इसके विनाशकारी प्रभाव को भी दर्शाया गया है। अभय ने फिल्म को आज के बॉलीवुड दौर से जोड़ते हुए लिखा कि ये फिल्म आज भी काफी प्रांसगिक है। इन दिनों बॉलीवुड की भ्रष्ट प्रथाओं के बारे में भी फिल्म बनाई जा सकती है। अभय ने सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद बॉलीवुड के भीतर की कुरूपता को उजागर करने वाले लोगों (बिना किसी का नाम लिए) की प्रशंसा की।

उन्होंने कहा, ‘वैसे इस बारे में मैं कह नहीं सकता कि लोगों में अभी जो नाराजगी है, वह ‘बॉलीवुड’ के अनौपचारिक टैग के बिना एक स्वतंत्र हिंदी फिल्म और संगीत उद्योग को जन्म देगी, लेकिन निश्चित रूप से यह सुनने में अच्छा लगता है कि लोग बड़े मकसद के लिए अपना करियर खतरे में डालकर इस बारे में आवाज उठा रहे हैं।

बॉलीवुड में नेपोटिज्म की जंग

गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से ही बॉलीवुड की कुरुप सच्चाई को सेलेब्स दुनिया के सामने ला रहे हैं। हालांकि, बॉलीवुड में हमेशा से नेपोटिज्म को लेकर बातें होती रही हैं। लेकिन सुशांत के जाने के बाद से जैसे इंडस्ट्री में हंगामा मच गया है। हमेशा की बेबाक बयान देने वाली कंगना रनौत ने सबसे पहले वीडियो पोस्ट भाई-भतीजावाद और खेमेबाज़ी पर बातें की। हाल ही में गायक सोनू निगम और अदनान सामी, अभिनेता रणवीर शौरी और साहिल खान आदि बड़ी हस्तियां बॉलीवुड में खेली जाने वाली गंदी राजनीति पर बात कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर भी लोग कई स्टार किड्स, डायरेक्टर्स और प्रोडक्शन हाउसेस को ट्रोल कर रहे हैं। इनमें करन जौहर, सलमान खान, आलिया भट्ट, सोनम कपूर, करीना कपूर, अर्जुन कपूर, सोनाक्षी सिन्हा जैसे बड़े नाम शामिल हैं। यहां कि इन स्टार्स के सोशल मीडिया पर तेज़ी से फॉलोअर्स भी कम हो रहे हैं। कॉमेंट्स के ज़रिए इन सेलेब्स को काफी ट्रोल किया जा रहा है और सुशांत की मौत का ज़िम्मेदार भी बॉलीवुड में हो रहे नेपोटिज्म को माना जा रहा है।

बॉलीवुड से जुड़ी अपडेट्स जानने के लिए जुड़े रहे हमारे साथ।

ये भी पढ़े: जानिए सुशांत की मौत के बाद ट्रोलर्स का शिकार हुई सोनम कपूर को क्यों आया गुस्सा?

Related Articles

Back to top button